Gold-Silver Price Today 05-03-2026: MCX पर गोल्ड ₹1.63 लाख के पार, चांदी भी ₹2.74 लाख पर पहुंची, तनाव के बीच बढ़ी मांग
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया. MCX पर सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा, जबकि चांदी भी चढ़ गई. कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सेफ हेवन एसेट्स यानी गोल्ड-सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं.
Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब कमोडिटी बाजार पर भीदिखाई देने लगा है. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से गुरुवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया. MCX पर सोना करीब 1% चढ़ गया, जबकि चांदी में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
MCX पर सोने का भाव 1% यानी करीब 1,617 रुपये बढ़कर 1,63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत 3.3% या 8,691 रुपये उछलकर 2,74,251 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई.
इंटरनेशनल स्तर पर उछाल
मिडिल ईस्ट के तनाव के चलते इंटरनेशनल बाजार में भी तेजी का रुख बना रहा. स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1% बढ़कर 5,186.30 डॉलर प्रति औंस हो गए. इसी तरह स्पॉट सिल्वर 1.2% बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
रिटेल में भी चढ़ा सोना-चांदी
रिटेल लेवल पर देखें तो इसमें भी कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. बुलियन वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना 5 मार्च को 830 रुपये की बढ़त के साथ 162,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी कीमतों में 4,560 रुपये का उछाल देखने को मिला. जिससे चांदी की कीमत 270,920 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची.

निवेशकों की बढ़ी चिंता
मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब छठे दिन में पहुंच गया है और फिलहाल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे. लगातार हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. इससे निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं.
तनाव थमने का नहीं संकेत
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे तब और हवा मिली, जब एक अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया. इस घटना में कम से कम 80 लोगों की मौत होने की खबर है. इसके अलावा NATO की एयर डिफेंस सिस्टम ने तुर्की की ओर दागी गई ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को भी मार गिराया.
दूसरी ओर तेहरान ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान बातचीत के जरिए युद्ध खत्म करने के लिए वॉशिंगटन से संपर्क कर रहा है. ईरानी अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह झूठ बताया है, जिससे साफ है कि फिलहाल संघर्ष खत्म होने की संभावना कम नजर आ रही है. इसी के चलते सोना-चांदी लगातार महंगे हो रहे हैं.
डॉलर की कमजोरी बनी वजह
तनाव के अलावा कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी बुलियन की कीमतों को बढ़ाया है. बुधवार को डॉलर में तीन हफ्तों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चूंकि सोना और चांदी की कीमत डॉलर में तय होती है, इसलिए डॉलर कमजोर होने पर अन्य देशों के खरीदारों के लिए ये धातुएं सस्ती हो जाती हैं, जिससे मांग बढ़ जाती है.
Latest Stories
RIL Q4 Results: मुनाफा 12.6 फीसदी गिरकर ₹16,971 करोड़ पर आया, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
RBI ने कैंसिल किया Paytm Payments Bank का लाइसेंस, नियमों का पालन नहीं करने के चलते लिया गया एक्शन
IndusInd Bank Q4 Results: घाटे से मुनाफे में दमदार वापसी, ₹533 करोड़ का प्रॉफिट; ₹1.5 के डिविडेंड का ऐलान
