India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बड़ी गिरावट, 734.61 अरब डॉलर पर आया

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में 12.952 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. RBI के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले के सप्ताह में भी भंडार में 18.343 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. फॉरेन करेंसी एसेट 10.664 अरब डॉलर घटकर 604.747 अरब डॉलर रह गई, जबकि सोने के भंडार का मूल्य 2.288 अरब डॉलर कम हुआ.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर पर पहुंचा. Image Credit: Getty image

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. RBI की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.952 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 25 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 18.343 अरब डॉलर की गिरावट आई थी. उस समय यह घटकर 747.557 अरब डॉलर रह गया था. विदेशी मुद्रा भंडार में इस लगातार गिरावट के बीच फॉरेन करेंसी एसेट और सोने के भंडार में भी कमी दर्ज की गई है.

लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट

RBI के आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में 12.952 अरब डॉलर की कमी आई है. इसके साथ कुल भंडार घटकर 734.606 अरब डॉलर पर आ गया है. इससे पहले के सप्ताह में भी इसमें 18.343 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी. 25 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 747.557 अरब डॉलर था. इस तरह लगातार दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. उस समय यह 785.706 अरब डॉलर दर्ज किया गया था. RBI के मुताबिक, प्रवासी भारतीयों की जमा राशि के लिए विशेष रियायती स्वैप व्यवस्था के तहत बैंकों को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा मिली थी. इस व्यवस्था के जरिए बैंकों ने करीब 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई थी. इसके बाद विदेशी मुद्रा भंडार में यह ऐतिहासिक स्तर देखने को मिला था.

10.66 अरब डॉलर की कमी

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट का होता है. 2 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में इसमें 10.664 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद फॉरेन करेंसी एसेट घटकर 604.747 अरब डॉलर रह गई. इस संपत्ति में यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी मुद्राओं में रखी गई राशि भी शामिल होती है. डॉलर के मुकाबले इन मुद्राओं की कीमत में बदलाव का असर भी फॉरेन करेंसी एसेट के डॉलर मूल्य पर पड़ता है.

सोने के भंडार में भी आई गिरावट

RBI के आंकडों के मुताबिक, सप्ताह के दौरान भारत के सोने के भंडार के मूल्य में 2.288 अरब डॉलर की कमी आई. इसके साथ सोने का भंडार घटकर 106.413 अरब डॉलर रह गया. विदेशी मुद्रा भंडार में सोना भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके मूल्य में बदलाव से देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है. इस सप्ताह फॉरेन करेंसी एसेट के साथ सोने के भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- Starlink, Jio या OneWeb, कस्टमर खुद चुनेंगे सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी; मोबाइल कांग्रेस में बोले सिंधिया

IMF के पास भारत की स्थिति घटी

SDR में 2 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में 15 मिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद SDR का स्तर बढ़कर 18.656 अरब डॉलर हो गया. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF के पास भारत की रिजर्व स्थिति में 15 मिलियन डॉलर की गिरावट आई. इसके बाद यह घटकर 4.789 अरब डॉलर रह गई. विदेशी मुद्रा भंडार के इन अलग-अलग हिस्सों में हुए बदलाव का असर देश के कुल भंडार के आंकडे़ पर पड़ा है.