विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, 14.89 अरब डॉलर घटकर 765.9 अरब डॉलर हुआ; देखें पूरी डिटेल
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 14.881 अरब डॉलर घटकर 765.901 अरब डॉलर रह गया. RBI के आंकड़ों के अनुसार फॉरेन करेंसी एसेट्स में 14.816 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 630.980 अरब डॉलर रही. हालांकि सोने के भंडार में 68 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई. एसडीआर में 106 मिलियन डॉलर की कमी आई.

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.89 अरब डॉलर घटकर 766 अरब डॉलर से नीचे आ गया है. RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.881 अरब डॉलर घटकर 765.901 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 780.782 अरब डॉलर रहा था. लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है. इस बार गिरावट की सबसे बड़ी वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स में कमी रही.
फॉरेन करेंसी एसेट्स में बड़ी गिरावट
RBI के आंकड़ों के अनुसार, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत की फॉरेन करेंसी एसेट्स 14.816 अरब डॉलर घटकर 630.980 अरब डॉलर रह गईं. फॉरेन करेंसी एसेट्स भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. इनमें अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी प्रमुख विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं. इन विदेशी मुद्राओं की कीमत में होने वाले बदलाव का असर डॉलर के हिसाब से फॉरेन करेंसी एसेट्स के मूल्य पर पड़ता है. इस सप्ताह फॉरेन करेंसी एसेट्स में आई तेज गिरावट का सीधा असर कुल विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ा है.
सोने के भंडार में मामूली बढ़ोतरी
विदेशी मुद्रा भंडार में कुल गिरावट के बीच भारत के सोने के भंडार में मामूली बढ़ोतरी हुई है. RBI के मुताबिक, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में सोने का भंडार 68 मिलियन डॉलर बढ़कर 111.292 अरब डॉलर हो गया. विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी काफी अहम है. सोने की कीमतों में बदलाव के साथ इसके भंडार का डॉलर मूल्य भी बदलता रहता है. हालांकि इस सप्ताह सोने के भंडार में हुई बढ़ोतरी फॉरेन करेंसी एसेट्स में आई बड़ी गिरावट की तुलना में काफी कम रही.
एसडीआर में भी आई कमी
भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स यानी एसडीआर में भी इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई. RBI के अनुसार 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में एसडीआर 106 मिलियन डॉलर घटकर 18.739 अरब डॉलर रह गया. एसडीआर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF की ओर से बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय रिजर्व एसेट है. यह किसी एक देश की मुद्रा नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रिजर्व का हिस्सा होता है. भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में एसडीआर भी शामिल है. इसमें आई गिरावट ने भी कुल विदेशी मुद्रा भंडार पर कुछ असर डाला है.
IMF में भारत की रिजर्व पोजिशन
IMF में भारत की रिजर्व पोजिशन 4.89 अरब डॉलर पर बनी रही. यह भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा है. IMF में रिजर्व पोजिशन का आकार फॉरेन करेंसी एसेट्स और सोने के भंडार की तुलना में काफी छोटा है. इसलिए इस सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार में आई बडी गिरावट में इसका योगदान सीमित रहा. RBI के आंकडे़ बताते हैं कि इस दौरान सबसे बड़ा बदलाव फॉरेन करेंसी एसेट्स में देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें- क्या बैंक कर्मचारियों को मिलेगी 2 दिनों की छुट्टी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
20 अरब डॉलर घटा भंडार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है. इससे पहले वाले सप्ताह में भंडार 4.924 अरब डॉलर घटा था और 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में इसमें 14.881 अरब डॉलर की कमी आई. इस तरह दो सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 19.8 अरब डॉलर घट चुका है. 18 सितंबर तक देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 765.901 अरब डॉलर रहा. इसमें फॉरेन करेंसी एसेट्स में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जबकि सोने के भंडार में मामूली बढ़ोतरी हुई है.