शेयर बाजार और Economy पर आ गई Moody’s की सबसे बड़ी वार्निंग! भारत के लिए क्यों खतरनाक होते जा रहे हालात?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है. रिपोर्ट के अनुसार, तेल सप्लाई में रुकावट आने से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ सकती हैं. इसका सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा तेल विदेशों से इंपोर्ट करता है. अगर तेल महंगा होता है तो पेट्रोल-डीजल, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो जाती हैं. इससे आम लोगों का खर्च बढ़ता है और महंगाई का दबाव भी बढ़ने लगता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर हालात जल्दी नहीं सुधरे तो भारतीय रुपया और कमजोर हो सकता है और देश की आर्थिक विकास दर पर भी असर पड़ सकता है. महंगे तेल की वजह से सरकार का खर्च बढ़ेगा, कंपनियों की लागत बढ़ेगी और लोगों की खरीदने की ताकत कम हो सकती है. ऐसे समय में शेयर बाजार और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. कुल मिलाकर, यह सिर्फ तेल की कीमतों का मामला नहीं है, बल्कि इसका असर आम आदमी की जेब, देश की अर्थव्यवस्था और पूरी दुनिया की ग्रोथ पर पड़ सकता है.

Short Videos