पैसा तो अब टू-व्हीलर शेयरों में बनेगा! LIC, JSW Infra, JSW Cem, Maruti, Bajaj Auto, Hero Moto, Paytm में क्या करें?
शेयर बाजार में इस समय JSW ग्रुप के स्टॉक्स काफी चर्चा में हैं. खासकर JSW Cement और JSW Infrastructure में अच्छा मूव देखने को मिला. एक्सपर्ट्स के अनुसार JSW Cement में मजबूत वॉल्यूम और अच्छा ब्रेकआउट दिखाई दिया है, इसलिए इसमें आगे भी तेजी की उम्मीद है. इसका टारगेट लगभग ₹144 बताया गया है, जबकि ₹121 का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. दूसरी तरफ JSW Infra में भी मजबूती बनी हुई है, लेकिन एक्सपर्ट की पहली पसंद JSW Cement रही. इसके अलावा Nuvoco Vista और Honasa Consumer जैसे स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी और वॉल्यूम देखने को मिला.
ऑटो सेक्टर की बात करें तो Maruti Suzuki जून से गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है क्योंकि कच्चा माल और इनपुट कॉस्ट महंगे हो गए हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में टू-व्हीलर कंपनियों में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. खासकर Hero MotoCorp, TVS Motor Company और Bajaj Auto को मजबूत विकल्प माना गया है. Hero MotoCorp को अगले एक-दो साल के लिए बेहतर निवेश बताया गया है.
More Videos
GAIL, ITC, Tata Power, ZEEL, LG, Nykaa, Amber, Dixon, Kaynes, Bajaj Finance, M&M Fin में क्या करें?
Suzlon, YES Bank, RVNL, ATGL, Data Patterns, Paras Defence, SDBL, Dixon, AB Capital में क्या करें?
Crypto मार्केट क्रैश, बिटकॉइन, ETH और सोलाना क्यों गिर रहे हैं?
