Noida में बवाल, सैलरी हाइक ना होने पर सड़क पर उतरे कर्मचारी, गाड़ियों में तोड़-फोड़ से लेकर पत्थरबाजी, जानें कौन से रास्तों पर असर

नोएडा के फेज-2 इलाके में उस समय बवाल मच गया जब सैलरी हाइक और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और गाड़ियों में तोड़-फोड़ के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ने के चलते कई प्रमुख रास्तों पर यातायात भी प्रभावित हुआ.

Protest in Noida Phase 2 Image Credit: ANI

Protest in Noida Phase 2: नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, साथ ही पत्थरबाजी भी हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और भारी बल तैनात कर हालात को नियंत्रित किया गया.

कर्मचारियों की क्या हैं मुख्य मांगें?

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि के साथ-साथ कई अन्य मांगें भी उठाईं. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें बोनस का भुगतान, साप्ताहिक छुट्टी, ओवरटाइम का उचित पैसा और समय पर सैलरी शामिल हैं. इसके अलावा कर्मचारियों ने वर्क प्लेस पर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए. उन्होंने यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए समिति बनाने, शिकायत निवारण सेल स्थापित करने और सैलरी स्लिप जारी करने की भी मांग की.

किन रास्तों पर सीधा असर?

. गाजियाबाद से सेक्टर-62 होते हुए नोएडा
. इंदिरापुरम से सेक्टर-62 होते हुए नोएडा
. गाजियाबाद से दिल्ली
. नोएडा से सेक्टर-62 होते हुए गाजियाबाद
. नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेवस-वे पर जाना

अगर आप इन रूट्स का ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो स्थिति की पूरी जानकारी ले लें.

हिंसा से पहले हुई थी अहम बैठक

इस घटना से एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की थी. इस बैठक में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे. बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा, ओवरटाइम के लिए डबल भुगतान, बोनस, साप्ताहिक छुट्टी और कार्यस्थल की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई थी. इसके बावजूद अगले दिन हालात बिगड़ गए, जिसे पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के बाद काबू में किया.

यह भी पढ़ें: ₹10 करोड़ होने के बाद भी खुश नहीं! 50 साल के शख्स ने क्यों कहा- अब भारत छोड़ना चाहता हूं

Latest Stories

E20 पेट्रोल: कार मालिक परेशान, इंपोर्ट बिल में सिर्फ 3% की कमी; फिर इथेनॉल के बढ़ते कारोबार से किसे मिल रहा फायदा?

Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 10 ग्राम पर 830 रुपये की तेजी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

महंगे हो सकते हैं बर्तन और कुकवेयर, स्टील की वैश्विक कीमतें बढ़ीं; घरेलू बजट पर पड़ सकता है अतिरिक्त बोझ

कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिन्हें PM मोदी ने दिया परीक्षा में सुधार लाने का जिम्मा? आधार से लेकर FASTag बनाने में रही अहम भूमिका

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

13 दिन की बमबारी के बाद ट्रंप ने ईरान में अचानक रोका हमला, ओमान की एंट्री से बदले समीकरण! क्या रुकेगी लड़ाई?