TCS कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से बढ़ेगी सैलरी; 5.5 लाख से ज्यादा को मिलेगा फायदा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 1 अप्रैल से सभी ग्रेड के कर्मचारियों के लिए सालाना सैलरी हाइक लागू किया है. हालांकि, वेतन में बढ़ोतरी कितनी होगी, इसकी अभी तक सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल कंपनी AI-फर्स्ट रणनीति पर फोकस कर रही है.

टीसीएस कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

TCS Employees Salary Increase: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए सालाना सैलरी हाइक लागू करने का ऐलान किया है. कंपनी ने यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से सभी ग्रेड के कर्मचारियों के लिए लागू कर दी है. हालांकि, इस बार वेतन बढ़ोतरी कितनी होगी, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.

सभी ग्रेड के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

TCS के चीफ HR ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने बताया कि कंपनी ने 1 अप्रैल से सभी ग्रेड में सैलरी बढ़ोतरी लागू कर दी है. उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स बनाने पर लगातार निवेश कर रही है, जिसमें अनुभवी प्रोफेशनल्स और कैंपस हायरिंग दोनों शामिल हैं.

AI-फर्स्ट कल्चर पर कंपनी का बड़ा दांव

कंपनी ने साफ किया है कि FY26 में AI-फर्स्ट कल्चर बनाना उसकी प्राथमिकता है. कर्मचारियों को AI से जुड़ी स्किल्स से लैस करना और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार खुद को ढालना कंपनी का मुख्य लक्ष्य बना रहेगा. TCS के पास इस समय करीब 2.7 लाख कर्मचारी हैं, जिनके पास AI और मशीन लर्निंग में उच्च स्तर की दक्षता है.

कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या वित्त वर्ष के आखिरी तक 5,84,519 रही. यह संख्या पिछले साल FY25 के अंत में 6,07,979 थी, यानी साल-दर-साल आधार पर कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि सालाना आधार पर गिरावट रही.

कंपनी का मुनाफा 12 फीसदी उछलकर 13718 करोड़ हुआ

वहीं कंपनी ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी किया. TCS ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 12.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 13,718 करोड़ रुपये रहा. जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 12,224 करोड़ रुपये था.

पिछले साल देरी से हुआ था सैलरी हाइक

गौरतलब है कि FY25 में कंपनी ने सैलरी हाइक में पांच महीने की देरी की थी और इसे सितंबर 2025 से लागू किया गया था.
उस समय वेतन वृद्धि 4.5 फीसदी से 7 फीसदी के बीच रही थी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में हाइक मिला था.

इसे भी पढे़ं- न्यूक्लियर एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, थोरियम से मिलेगी एनर्जी सिक्योरिटी; इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर