Nvidia कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, स्टॉक ग्रांट से लाखों से करोड़ तक कमाई का मौका, जानें डिटेल
Nvidia ने भारत में अपने कर्मचारियों को खास स्टॉक ग्रांट दिया है, जिससे उन्हें लाखों से लेकर एक करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है. Jensen Special Grant के तहत कर्मचारियों को अतिरिक्त RSU दिए जा रहे हैं, जो चार साल में मिलेंगे. टेक और AI सेक्टर में अब इक्विटी आधारित सैलरी तेजी से बढ़ रही है.

टेक कंपनी Nvidia ने अपने कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है. कंपनी के भारत में काम करने वाले करीब 10 हजार कर्मचारियों में से अधिकतर को स्पेशल स्टॉक ग्रांट मिला है. इस ग्रांट के तहत कर्मचारियों को लाखों से लेकर एक करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है. यह पहल कंपनी के सीईओ Jensen Huang ने शुरू की है.
क्या है Jensen Special Grant योजना
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खास ग्रांट 2024 में शुरू किया गया था. इसके तहत कर्मचारियों को उनके शुरुआती स्टॉक यूनिट का 25 फीसदी अतिरिक्त हिस्सा दिया गया है. यह ग्रांट चार साल में धीरे- धीरे मिलेगा. इसकी वैल्यू कंपनी के शेयर प्राइस के आधार पर तय की गई है. इससे कर्मचारियों को लंबी अवधि में बड़ा फायदा मिल सकता है.
कैसे मिलता है स्टॉक का फायदा
इस योजना के तहत स्टॉक एक साथ नहीं मिलता, बल्कि किश्तों में दिया जाता है. शुरुआत में थोड़ा हिस्सा दिया गया और फिर हर तिमाही में बाकी स्टॉक मिलेगा. यह प्रक्रिया 2028 तक चलेगी. इससे कर्मचारियों को कंपनी के प्रदर्शन के साथ जुड़े रहने का मौका मिलता है. अगर कंपनी का शेयर बढ़ता है तो उनकी कमाई भी बढ़ती है.
भारत में कर्मचारियों को कितना फायदा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कई कर्मचारियों को इस ग्रांट से अच्छा फायदा मिला है. कुछ कर्मचारियों को 5 लाख रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त स्टॉक मिला. वहीं कुछ कर्मचारियों की कुल इक्विटी वैल्यू एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गई. यह उनके अनुभव और पद के आधार पर तय होता है. अब टेक और AI सेक्टर में सैलरी का तरीका बदल रहा है. कंपनियां ज्यादा कैश देने के बजाय स्टॉक दे रही हैं. कई मामलों में स्टॉक का हिस्सा कुल सैलरी का 50 से 75 फीसदी तक होता है. इससे कर्मचारी कंपनी की ग्रोथ से सीधे जुड़ जाते हैं.
टॉप इंजीनियरों की कमाई में बड़ा उछाल
AI और चिप डिजाइन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले टॉप इंजीनियरों की कमाई काफी ज्यादा हो गई है. ऐसे प्रोफेशनल्स सालाना 2 से 3 करोड़ रुपये तक कमा रहे हैं. मिड लेवल इंजीनियर भी करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. हालांकि एंट्री लेवल पर सैलरी अभी भी सीमित है. शुरुआती स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी 10 से 20 लाख रुपये के बीच होती है. अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी और स्टॉक दोनों बढ़ते हैं. इ