Paytm-AU Bank Credit Card: UPI खर्च पर 2% और गोल्ड खरीदने पर 5% रिवॉर्ड, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Paytm और AU Small Finance Bank ने नया RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड पर पात्र Paytm UPI खर्च पर 2 फीसदी तक और Paytm Travel बुकिंग व Paytm Gold खरीद पर 5 फीसदी रिवॉर्ड मिल सकता है. यह लाइफटाइम फ्री कार्ड है, जिस पर जॉइनिंग और सालाना फीस नहीं है. कार्डधारकों को पात्र फ्लाइट बुकिंग पर सालाना 12 तक कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज विजिट भी मिल सकती हैं.

Paytm और AU Small Finance Bank ने नया RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. Image Credit:

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के साथ अगर UPI पेमेंट और ट्रैवल बुकिंग पर भी रिवॉर्ड मिले, तो यह ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Paytm और AU Small Finance Bank ने मिलकर नया RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड पर Paytm UPI खर्च पर 2 फीसदी तक और Paytm Travel बुकिंग के साथ Paytm Gold की खरीद पर 5 फीसदी रिवॉर्ड मिल सकता है. खास बात यह है कि यह लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है, यानी इस पर जॉइनिंग फीस और सालाना फीस नहीं देनी होगी. इसके अलावा कार्ड में परिवार के साथ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी दी गई है.

UPI पेमेंट पर मिलेगा 2 फीसदी तक रिवॉर्ड

Paytm और AU Small Finance Bank के इस RuPay क्रेडिट कार्ड पर पात्र Paytm UPI ट्रांजैक्शन के लिए 2 फीसदी तक रिवॉर्ड दिया जाएगा. इसमें किराने का सामान खरीदने और कैब की बुकिंग जैसे खर्च शामिल हो सकते हैं. यानी जो कस्टमर डेली के पेमेंट के लिए Paytm UPI का इस्तेमाल करते हैं, वे इन पात्र ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं.

हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि 2 फीसदी रिवॉर्ड हर UPI पेमेंट पर मिलना जरूरी नहीं है. यह लाभ पात्र ट्रांजैक्शन और कार्ड की लागू शर्तों के अनुसार मिलेगा. इसलिए कार्ड लेने से पहले रिवॉर्ड की पात्रता और लागू नियमों को जरूर समझ लें.

ट्रैवल बुकिंग और गोल्ड खरीदने पर 5 फीसदी रिवॉर्ड

इस कार्ड का एक और खास फीचर Paytm Travel और Paytm Gold पर मिलने वाला रिवॉर्ड है. कार्डधारकों को पात्र Paytm Travel बुकिंग और Paytm Gold की खरीद पर 5 फीसदी रिवॉर्ड मिल सकता है. ऐसे ग्राहक जो Paytm ऐप के जरिए फ्लाइट या अन्य पात्र ट्रैवल सेवाओं की बुकिंग करते हैं, उनके लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है.

इसके अलावा रिवॉर्ड पॉइंट को Paytm Gold में भी भुनाया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, एक रिवॉर्ड पॉइंट के बदले 1 रुपये के बराबर Paytm Gold लिया जा सकता है. इन पॉइंट्स का इस्तेमाल वाउचर, बिल पेमेंट और दूसरे उपलब्ध लाभों के लिए भी किया जा सकता है.

न जॉइनिंग फीस, न सालाना चार्ज

Paytm-AU Small Finance Bank RuPay क्रेडिट कार्ड को लाइफटाइम फ्री रखा गया है. इसका मतलब है कि ग्राहकों को कार्ड लेने के लिए जॉइनिंग फीस या हर साल रिन्यूअल फीस नहीं देनी होगी. हालांकि, कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े दूसरे संभावित शुल्क और नियम अलग हो सकते हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तें पढ़ना जरूरी है.

यह कार्ड उन लोगों के लिए यूजफूल हो सकता है रेगुलर रूप से Paytm UPI से पेमेंट करते हैं और उसी ऐप के जरिए ट्रैवल बुकिंग या डिजिटल गोल्ड की खरीदारी भी करते हैं. लेकिन सिर्फ रिवॉर्ड के लिए क्रेडिट कार्ड लेना सही फैसला नहीं होगा. कार्ड का फायदा तभी है, जब ग्राहक अपने खर्च को कंट्रोल रखें और समय पर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाएं.

परिवार के साथ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा

इस क्रेडिट कार्ड में पात्र Paytm राउंड-ट्रिप फ्लाइट बुकिंग पर परिवार के साथ एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी दी गई है. कार्डधारक को साल में अधिकतम 12 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज विजिट मिल सकती हैं. इस सुविधा के तहत एक साथ अधिकतम चार परिवार के सदस्य लाउंज का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रवेश के लिए QR कोड बेस्ड सिस्टम दी गई है, जिससे फिजिकल कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी.

हालांकि, लाउंज एक्सेस पात्र फ्लाइट बुकिंग और लागू शर्तों पर निर्भर करेगा. इसलिए यात्रा से पहले यह जांचना जरूरी है कि आपकी बुकिंग इस सुविधा के लिए योग्य है या नहीं.

ये भी पढ़ें- इस साल 31% तक टूटा Infosys का शेयर, ब्रोकरेज को बंपर उछाल की उम्मीद; Buy- Sell या Hold… क्या करें निवेशक?

Paytm क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

इस कार्ड के लिए ग्राहक Paytm ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऐप खोलकर Credit Card सर्च करें. इसके बाद Get Credit Card विकल्प पर जाएं और उपलब्ध कार्डों में Paytm AU SFB Credit Card चुनें. Apply Now पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और KYC वेरिफिकेशन पूरा करें. आवेदन जमा करने के बाद ऐप पर उसका स्टेटस भी ट्रैक किया जा सकता है.

कुल मिलाकर, Paytm का यह नया RuPay क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकता है जो UPI पेमेंट, ट्रैवल बुकिंग और डिजिटल गोल्ड पर खर्च करते हैं. लेकिन आवेदन से पहले रिवॉर्ड की शर्तों, पात्र खर्च और अन्य शुल्कों की जानकारी जरूर लें.