TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

PM Kisan 24th Installment: किसानों के मिलेगा दिवाली गिफ्ट, इस तारीख को खाते में जमा होंगे 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment 2026 Date: पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में जमा की जाती है.

पीएम किसान की 24वीं किस्‍त कब होगी जारी, जानें डिटेल Image Credit: freepik

Highlights

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत सरकार ने फरवरी 2019 किया था.
  • प्रत्येक पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
  • अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख को किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम ट्रांसफर होगी.

PM Kisan 24th Installment 2026 Date: दिवाली से पहले देश के करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 24वीं किस्त जमा हो जाएगी. सरकार अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख को किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम ट्रांसफर करेगी. पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में जमा की जाती है.

कब आएगी अगली किस्त?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी. पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. 23वीं किस्त के तहत, सरकार ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपये तक की राशि का भुगतान किया. इनमें से 2.18 करोड़ महिला किसान शामिल थीं.

साल 2019 में PM-KISAN योजना की शुरुआत के बाद से सरकार अब तक कुल 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है. इस तरह, PM-KISAN दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पहलों में से एक बन गई है.

PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत सरकार ने फरवरी 2019 किया था. इस योजना का उद्देश्य देश भर के उन किसान परिवारों को निश्चित आय सहायता प्रदान करना है, जिनके पास खेती योग्य भूमि है. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाती है.

PM किसान खाते का लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1: PM किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • स्टेप 2: ‘नो योर स्टेटस’ (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: ध्यान दें कि अपना स्टेटस जानने के लिए किसान के पास रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए.
  • स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. फिर ‘गेट वन-टाइम पासवर्ड’ (OTP) पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Jio IPO के शेयर आपको मिले या नहीं? ऐसे तुरंत कर सकते हैं चेक; एक लॉट पर हो सकता है इतना मुनाफा