25 नवंबर को ₹5400 सस्ती हुई चांदी, सोने में ₹2500 की गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

बुधवार, 25 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई. MCX पर सोने का वायदा 2,404 रुपये टूटकर 1,19,925 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,613 रुपये लुढ़ककर 1,39,825 रुपये प्रति किलो पर आ गई. रिटेल और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं. जानें अपने शहर में ताजा भाव.

गोल्ड प्राइस Image Credit: AI Generated

Gold Silver Price Today : बुधवार, 25 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोने का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 2,404 रुपये यानी 1.97 फीसदी टूटकर 1,19,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 5,613 रुपये यानी 3.86 फीसदी लुढ़ककर 1,39,825 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. रिटेल और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. जानें आपके शहर में क्या सोने-चांदी के ताजा भाव?

रिटेल बाजार में सस्ता हुआ सोना-चांदी

25 नवंबर, बुधवार को घरेलू बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. रिटेल बाजार में सोना 2,450 रुपये यानी 1.99 फीसदी टूटकर 1,20,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया. वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो 5,380 रुपये यानी 3.69 फीसदी लुढ़ककर 1,40,490 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

Source – Bullions

MCX पर रेट

MCX पर भी बुधवार को सोने और चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट में कमजोरी देखने को मिली. 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला सोने का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 2,404 रुपये यानी 1.97 फीसदी टूटकर 1,19,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है. पिछले सत्र में यह 1,22,329 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सोना 1,22,120 रुपये के उच्चतम और 1,19,604 रुपये के निचले स्तर तक गया.

वहीं चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट में इससे भी तेज गिरावट रही. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 5,613 रुपये यानी 3.86 फीसदी लुढ़ककर 1,39,825 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इसका पिछला बंद भाव 1,45,438 रुपये था, जबकि दिन में यह 1,45,386 रुपये के ऊपरी और 1,39,370 रुपये के निचले स्तर के बीच घूमता रहा.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी टूटा सोना-चांदी

घरेलू बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा. स्पॉट गोल्ड 43.46 डॉलर यानी 1.22 फीसदी फिसलकर 3,519.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया. वहीं चांदी में और तेज गिरावट देखने को मिली, जो 1.11 डॉलर यानी 2.69 फीसदी टूटकर 39.9 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. न्यूयॉर्क समय के अनुसार सुबह करीब 7 बजे तक के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहा. सोना दिन के निचले स्तर 3,480 डॉलर के आसपास तक गया, जबकि चांदी 39.40 डॉलर के करीब तक फिसली. हालांकि निचले स्तरों से दोनों में हल्की रिकवरी भी देखी गई.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹12,458₹11,420₹9,345
मुंबई₹12,458₹11,420₹9,344
दिल्ली₹12,473₹11,435₹9,359
कोलकाता₹12,458₹11,420₹9,344
बेंगलुरु₹12,458₹11,420₹9,344
हैदराबाद₹12,458₹11,420₹9,344
केरल₹12,458₹11,420₹9,344
पुणे₹12,458₹11,420₹9,344
वडोदरा₹12,463₹11,425₹9,349
अहमदाबाद₹12,463₹11,425₹9,349
Data Source – Good Returns

आपके शहर में क्या है चांदी के रेट

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹1,650₹16,500₹1,65,000
मुंबई₹1,650₹16,500₹1,65,000
दिल्ली₹1,650₹16,500₹1,65,000
कोलकाता₹1,650₹16,500₹1,65,000
बेंगलुरु₹1,650₹16,500₹1,65,000
हैदराबाद₹1,650₹16,500₹1,65,000
केरल₹1,650₹16,500₹1,65,000
पुणे₹1,650₹16,500₹1,65,000
वडोदरा₹1,650₹16,500₹1,65,000
अहमदाबाद₹1,650₹16,500₹1,65,000
Source – Good Returns

(नोट – सोने-चांदी के भाव 5:40PM तक के हैं.)

यह भी पढ़ें: Monomark Engineering IPO: प्राइस बैंड का ऐलान, GMP दे रहा ₹4725 लिस्टिंग गेन का संकेत, अडानी की कंपनी है क्लाइंट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.