रिटेल में ₹8300 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹1390 लुढ़का, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव, देखें अपने शहर के रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बुलियन बाजार से लेकर MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा. सोना 1,390 रुपये टूटकर 1,61,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 8,330 रुपये गिरकर 2,83,430 रुपये प्रति किलो हो गई.

Gold Silver Price Today (5 May 2026) Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today (5 May 2026) : सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. रिटेल बाजार से लेकर MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक, तीनों जगह कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. MCX पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1,60,584 रुपये प्रति 10 ग्राम और जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 2,82,598 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.

Bullions बाजार में सोना 1,390 रुपये टूटकर 1,61,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 8,330 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,83,430 रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली और वैश्विक आर्थिक संकेतों के दबाव से सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई है.

क्या है सोने चांदी के भाव?

Bullions पर आज यानी 15 मई (9:30 AM तक) को सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोना 1,390 रुपये यानी 0.85% टूटकर 1,61,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में भी भारी कमजोरी रही और इसका भाव 8,330 रुपये यानी 2.86% गिरकर 2,83,430 रुपये प्रति किलो हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक आर्थिक संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.

Source – Bullions

MCX पर रेट

MCX पर भी आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली.

  • Gold (05 June 2026 कॉन्ट्रैक्ट): ₹1,60,584 प्रति 10 ग्राम, करीब 0.86% नीचे
  • Silver (03 July 2026 कॉन्ट्रैक्ट): ₹2,82,598 प्रति किलो, करीब 2.92% नीचे

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने में 1.25 फीसदी तो चांदी में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट22 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई₹16,419₹15,051₹12,571
मुंबई₹16,009₹14,675₹12,007
दिल्ली₹16,024₹14,690₹12,022
कोलकाता₹16,009₹14,675₹12,007
बेंगलुरु₹16,009₹14,675₹12,007
हैदराबाद₹16,009₹14,675₹12,007
केरल₹16,009₹14,675₹12,007
पुणे₹16,009₹14,675₹12,007
वडोदरा₹16,014₹14,680₹12,012
अहमदाबाद₹16,014₹14,680₹12,012
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹3,149₹31,490₹3,14,900
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
बेंगलुरु₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,149₹31,490₹3,14,900
केरल₹3,149₹31,490₹3,14,900
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
Source – Good Returns
Loading...
Unable to load recommendations.