सोना और चांदी के आयात शुल्क में वृद्धि, भारतीय पुराने सोने को क्यों बेच रहे हैं?
हाल के दिनों में सोना खरीदना वैसे ही महंगा हो गया है और सोने की बढ़ती कीमतें ग्राहकों को बाजार से दूर कर रही हैं. सरकार भी यही चाहती है कि लोग फिलहाल सोने की खरीदारी ना करें. सरकार ने आम जनता से एक साल तक सोने की खरीदारी ना करने की अपील की है. लेकिन हम भारतीय सोने को सिर्फ निवेश की तरह नहीं देखते बल्कि इसे शुभ भी मानते हैं. ऐसे में सरकार एक तरफ सोने की खरीदारी को रोकने के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों के पास क्या विकल्प बचते हैं.
सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर उसे और महंगा कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बाजार में पुराने सोने की चमक बढ़ रही है. सरकार द्वारा गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने पर बाजार का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. सरकार ने 13 मई को गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है. गोल्ड ज्वेलरी समेत गोल्ड कॉइंस और बार्स महंगे हो गए हैं. ऐसे में ज्वेलर्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ड्यूटी बढ़ने से नया सोना महंगा हो गया है.
More Videos
8th Pay Commission Latest News: 15 जून तक हुई डेडलाइन, क्या सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी में होगी बड़ी देरी?
8th Pay Commission: Fitment Factor पर कर्मचारियों ने पीछे खींचे कदम? अब क्या होगा?
वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी? CITU ने उठाई ₹36,000 न्यूनतम सैलरी की मांग
