15 मिनट में घर पहुंचेगा खाना! Swiggy लेकर आया SNACC एप्लीकेशन, Zomato को मिलेगी टक्कर?

क्विक डिलीवरी सेगमेंट में एक और कंपनी की एंट्री हो गई है. स्विगी ने 10-15 मिनट में डिलीवरी करने वाले एप्लीकेशन SNACC को लॉन्च कर दिया है. इससे जोमैटो जैसे दूसरे एप्लीकेशन की मुश्किलें बढ़ सकती है. देखें डिटेल्स.

स्विगी SNACC हुआ लॉन्च Image Credit: @Tv9

Swiggy SNACC: आने वाले कुछ समय में घरों से किचन गायब हो सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि खाने बनाने के लिए लोग अब किचन नहीं बल्कि मोबाइल एप्लीकेशन की मदद लेने लगे हैं. लोगों को भूख लगती है, वह अपना मोबाइल खोलते हैं और कुछ ही समय में दरवाजे पर खाना मिल जाता है.

इसी क्विक डिलीवरी सेगमेंट में एक और कंपनी की एंट्री हो गई है. स्विगी ने नया एप्लीकेशन Swiggy SNACC को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि नए एप्लीकेशन की मदद से ग्राहकों को 10-15 मिनट में खाना डिलीवर हो जाएगा.

कहां एक्टिव है ये एप्लीकेशन?

10-15 मिनट में डिलीवरी के सेगमेंट में हालिया कुछ दिनों में कई कंपनियों ने एंट्री की है. इस एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर्स को बहुत ही कम समय में खाना मिल जाएगा. इससे पहले स्विगी ने बोल्ट एप्लीकेशन लॉन्च किया था जो इंस्टैंट डिलीवरी करता था. उसी सर्विस का विस्तार करने के लिए कंपनी ने SNACC एप्लीकेशन को लाइव कर दिया है. मौजूदा समय में ये एप्लीकेशन फिलहाल बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में ही एक्टिव है.

बोल्ट से कितना अलग है SNACC

SNACC एप्लीकेशन को कंपनी ने दिसंबर में तैयार किया था. कुछ ही दिनों में एप्लीकेशन लाइव भी हो गया. स्विगी बोल्ट जहां दो किलोमीटर के दायरे में ही लोकप्रिय रेस्तरां से 15 मिनट में खाने की डिलीवरी करता है. हालांकि कंपनी ने बोल्ट के लिए अलग से एप्लीकेशन लॉन्च नहीं किया था, लेकिन SNACC के लिए कंपनी ने नया एप्लीकेशन लॉन्च कर दिया है.

दूसरी कंपनियां भी इस रेस में

ब्लिकिट के बिस्ट्रो से लेकर जेप्टो कैफे और स्विश तक, बड़ी और छोटी कंपनियां इस सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ा रही हैं. क्विक डिलीवरी सेगमेंट का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है. यही वजह है कि सभी कंपनियां अपने प्लेफॉर्म को नई एप्लीकेशन की मदद से बढ़ा रही हैं.

Latest Stories

क्या खुलने वाला है होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान जैसे देशों से युद्धपोत भेजने को कहा; ईरान को दी चेतावनी

बोतलों में तेल लेने वालों की खैर नहीं, मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी; नियम तोड़ने पर पट्रोल पंपों पर होगी कार्रवाई

PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला; बदले नियम

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG जहाज शिवालिक और नंदा देवी, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत; सरकार ने दी जानकारी

Air India-IndiGo के बाद अब Akasa Air ने भी मंहगे किए टिकट, 15 मार्च से ₹1300 तक लगेगा फ्यूल सरचार्ज

1 अप्रैल से बदलेगा FASTag Annual Pass का रेट, ₹3000 की जगह देना होगा ₹3075, जानें पूरा नियम