Vodafone Idea पर नई आफत, अब कैसे मिलेगा कर्ज?

वोडाफोन आइडिया (Vi) को अपने 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए ₹35,000 करोड़ के बड़े कर्ज की आवश्यकता है. यह धनराशि नए टावर लगाने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगी. हालांकि, बैंकों ने अब इस लोन को लेकर कुछ नई और कड़ी शर्तें रख दी हैं, जिससे कर्ज मिलने में देरी हो सकती है. बैंकों का कहना है कि Vi द्वारा प्रस्तुत व्यापारिक योजना और वित्तीय अनुमान अव्यावहारिक हैं.

वे कंपनी से अधिक यथार्थवादी आंकड़े पेश करने की मांग कर रहे हैं, विशेषकर तब जब टेलीकॉम क्षेत्र में जियो और एयरटेल जैसी मजबूत कंपनियां पहले से मौजूद हैं.

Short Videos