अब तक क्‍यों साइन नहीं हुई India US Trade deal? डील से शेयर मार्केट में क‍िन सेक्‍टर्स को म‍िलेगी रफ्तार?

भारत और अमेरिका के बीच Trade Deal को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक इस पर साइन नहीं हो पाया है. इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों देशों के बीच टैरिफ, मार्केट एक्सेस और रणनीतिक हितों को लेकर मतभेद बताए जा रहे हैं. खास तौर पर कृषि, डेयरी और डिजिटल ट्रेड जैसे मुद्दों पर सहमति बनना आसान नहीं रहा है. India US Trade Deal अगर लागू होती है तो इसका फायदा भारत को कई स्तरों पर मिल सकता है. इससे एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है और मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और ऑटो कंपोनेंट जैसे सेक्टर्स में शेयर मार्केट को रफ्तार मिल सकती है. साथ ही विदेशी निवेश बढ़ने से भारतीय इकोनॉमी को मजबूती मिल सकती है.

डील को लेकर यह सवाल भी उठता है कि क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से ही फैसले लेगा. Money9 के खास इंटरव्यू में Trade Expert और Arpita Mukherjee, जो Indian Council for Research on International Economic Relations से जुड़ी हैं, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से अपनी राय रख रही हैं.

Short Videos