Womens Day Special: महिलाएं क्यों नहीं बन पाती करोड़पति!
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और निवेश की समझ पर केंद्रित इस विशेष एपिसोड में यह चर्चा की गई है कि आखिर क्यों बड़ी संख्या में महिलाएं करोड़पति बनने से पीछे रह जाती हैं. Money9 के खास पॉडकास्ट “ऐसा न वैसा सिर्फ पैसा” में LXME की फाउंडर प्रीति राठी गुप्ता महिलाओं की फाइनेंशियल फिटनेस से जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तार से बात करती हैं. बातचीत में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता जरूर बढ़ी है और बड़ी संख्या में महिलाएं अब बैंक अकाउंट, डिजिटल पेमेंट और निवेश जैसे विकल्पों का उपयोग कर रही हैं.
इसके बावजूद वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है और Gender Pay Gap की वजह से उन्हें लंबे समय में वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है. खासतौर पर रिटायरमेंट प्लानिंग के मामले में महिलाएं अक्सर पीछे रह जाती हैं, क्योंकि करियर ब्रेक, कम आय और निवेश की कम शुरुआत उनकी कुल संपत्ति को प्रभावित करती है. इस पॉडकास्ट में यह भी समझाया गया है कि महिलाएं कैसे बेहतर निवेश योजना बनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकती हैं और वित्तीय रूप से मजबूत बन सकती हैं.
More Videos
Gold Jewellery SIP: किस्तों में खरीदें सोना, समझें पूरी स्कीम
Small Cars big relief in CAFE III Norms | अब टॉप गियर में दौड़ेगा छोटी कारों का बाजार!
Tata Sons IPO: Tata Trusts में मतभेद, SP Group ने भी उठाए सवाल, अब क्या करेंगे Noel Tata?
