Yes Bank को बड़ा तोहफा, प्रशांत कुमार को RBI से 6 महीने का मिला एक्सटेंशन
यस बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छह महीने का कार्यकाल विस्तार दिया है. यह विस्तार 6 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक या तो छह महीने पूरे नहीं हो जाते या फिर नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति नहीं हो जाती. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया है. प्रशांत कुमार को पहले उस समय प्रशासक नियुक्त किया गया था, जब आरबीआई और केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में बैंकों के एक समूह के साथ मिलकर यस बैंक के पुनर्गठन की प्रक्रिया को अंजाम दिया था. उस संकट के दौर में कुमार की नियुक्ति बैंक के स्थिरीकरण के लिए एक अहम कदम मानी गई थी.
हालांकि बैंक ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने आरबीआई से कितने समय के कार्यकाल का अनुरोध किया था. अब जब आरबीआई ने छह महीने का विस्तार दे दिया है. यह फैसला बैंकिंग सेक्टर के लिए एक अहम संकेत है, खासतौर पर निवेशकों और शेयरधारकों के लिए जो नेतृत्व में बदलाव को लेकर चिंतित थे.
More Videos
Bank of Baroda Fraud, बैंक के कर्मचारी ने लूटे करोड़ों, FD, Savings Account वालों के पैसों पर खतरा
भारत में Nestle की सफलता की कहानी, मैगी से किटकैट तक Global Leadership
₹18,000 करोड़ Adani में, Reliance से पैसा क्यों निकाल रहे Foreign Investors?
