₹10 करोड़ होने के बाद भी खुश नहीं! 50 साल के शख्स ने क्यों कहा- अब भारत छोड़ना चाहता हूं
सोशल मीडिया पर एक शख्स का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि उसके पास करीब 10 करोड़ रुपये की बचत है, फिर भी वह भारत छोड़ने के बारे में सोच रहा है. यह सुनकर कई लोग हैरान हैं, क्योंकि इतनी बड़ी रकम होने के बाद आमतौर पर लोग आराम की जिंदगी की उम्मीद करते हैं.

India: भारत में रहना अब कुछ लोगों के लिए आसान नहीं रहा है. ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया पर एक शख्स का ऐसा कहना है. उस शख्स का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि उसके पास करीब 10 करोड़ रुपये की बचत है, फिर भी वह भारत छोड़ने के बारे में सोच रहा है.
यह सुनकर कई लोग हैरान हैं, क्योंकि इतनी बड़ी रकम होने के बाद आमतौर पर लोग आराम की जिंदगी की उम्मीद करते हैं. लेकिन इस शख्स का कहना है कि बड़े शहरों में रहना अब बहुत मुश्किल हो गया है. भीड़, ट्रैफिक, गंदगी और ज्यादा टैक्स जैसी समस्याओं से वह परेशान है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.
शख्स ने क्या कहा
इस शख्स ने बताया कि वह 50 साल का है और उसके पास 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके बावजूद वह खुश नहीं है.
उसका कहना है कि बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में रहना अब रोज की लड़ाई जैसा हो गया है. लंबी लाइनें, खराब ट्रैफिक और ज्यादा टैक्स उसकी सबसे बड़ी परेशानी हैं.
किन समस्याओं से है परेशानी
शख्स ने कहा कि शहरों में शोर बहुत ज्यादा है और सफाई की हालत भी खराब है. नालियां गंदी हैं और रहने के लिए सही जगह नहीं मिलती. उसका यह भी कहना है कि हर जगह पान के दाग और भीड़ दिखाई देती है, जिससे वह परेशान हो चुका है. अब यह शख्स शांत और सुकून भरी जिंदगी चाहता है. वह ऐसी जगह रहना चाहता है जहां कम भीड़ हो और साफ-सफाई अच्छी हो. उसने कहा कि वह अब ऐसी जगह जाना चाहता है जहां जिंदगी आराम से बीत सके और ज्यादा भागदौड़ न हो.
लोगों की अलग-अलग राय
इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय दी. कुछ लोगों ने केरल को रहने के लिए अच्छा बताया, जहां खर्च कम है और माहौल शांत है. कुछ लोगों ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड या नॉर्थ ईस्ट जैसे इलाकों में रहना बेहतर रहेगा, जहां हवा साफ है और भीड़ कम है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर आप जहां हैं वहां खुश नहीं हैं, तो कहीं भी जाकर खुश नहीं रह पाएंगे.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे 10 लाख शेयर, ये Maruti-Tata सप्लायर स्टॉक 1 हफ्ते में 19% उछला, क्या आपसे मौका छूट रहा?