ना डिग्री, ना एक्सपीरियंस, फिर भी सीधे BMW में जॉब… 1 लाख फॉलोअर्स ने बदली किस्मत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अब सोशल मीडिया और पर्सनल ब्रांडिंग भी बड़ा रोल निभा रहे हैं. इसी बदलाव के बीच एक खबर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि 19 साल की भारतीय कंटेंट क्रिएटर Gauri M को बिना डिग्री के दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनी BMW में नौकरी मिल गई.
BMW Hiring: आज के दौर में नौकरी पाने का तरीका तेजी से बदल रहा है. पहले जहां डिग्री और लंबे अनुभव को सबसे ज्यादा अहम माना जाता था, वहीं अब सोशल मीडिया और पर्सनल ब्रांडिंग भी बड़ा रोल निभा रहे हैं. इसी बदलाव के बीच एक खबर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि 19 साल की भारतीय कंटेंट क्रिएटर Gauri M को बिना डिग्री के दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनी BMW में नौकरी मिल गई. यह कहानी तेजी से वायरल हो रही है. इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या आज के समय में डिग्री से ज्यादा जरूरी स्किल और ऑनलाइन पहचान हो गई है.
सोशल मीडिया से मिली नौकरी
वायरल पोस्ट के मुताबिक गौरी ने पारंपरिक रास्ता नहीं अपनाया. उन्होंने डिग्री या लंबे अनुभव के बजाय सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई. उनके LinkedIn पर 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और Instagram पर 35 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वह लगातार कंटेंट पोस्ट करती थीं और अपनी एक अलग पहचान बना चुकी थीं. बताया जा रहा है कि उनका यही प्रोफाइल उनके लिए पोर्टफोलियो बन गया और इसी के दम पर उन्हें नौकरी का मौका मिला.

बिना अप्लाई किए मिला ऑफर
गौरी ने खुद LinkedIn पर इस ऑफर के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि उन्हें दुनिया की बड़ी कार कंपनी से नौकरी का ऑफर मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को पिच नहीं किया और न ही कोई ईमेल भेजा. इसके बावजूद उन्हें ऑफर मिला.
उन्होंने यह भी बताया कि उसी हफ्ते उन्हें कई और कंपनियों से भी ऑफर मिले.
स्किल बनाम डिग्री पर बहस
इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों का मानना है कि अब स्किल ज्यादा मायने रखती है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया आज एक लाइव पोर्टफोलियो बन गया है और इससे असली टैलेंट दिखता है. वहीं कुछ लोग इससे सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि ज्यादातर नौकरियों में अभी भी डिग्री और अनुभव जरूरी है.
ट्रेंड या सिर्फ एक उदाहरण
यह मामला दिखाता है कि आज के युवा सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं. लगातार कंटेंट डालने से लोगों की पहचान मजबूत होती है और नए मौके मिल सकते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ पर्सनल ब्रांडिंग काफी नहीं होती. इसके साथ मजबूत स्किल और ज्ञान भी जरूरी है. इस पूरे मामले की पूरी सच्चाई अभी साफ नहीं है. वायरल पोस्ट और स्क्रीनशॉट्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
Latest Stories
OnePlus Nord 6 लॉन्च, 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में नया पावरहाउस; जानें फीचर्स
Lenovo ने लॉन्च किए नए IdeaPad और Yoga लैपटॉप, कीमत ₹119990 शुरू; चेक करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
गाड़ी में नहीं है FASTag तो सफर होगा महंगा, UPI से पेमेंट पर देना होगा 1.25 गुना ज्यादा टोल, जानें डिटेल
