AI बना सुपर रिच का सबसे बड़ा थीम! अमीरों का बड़ा दांव, दुनिया के अरबपति लगा रहे ताबड़तोड़ पैसा
फैमिली ऑफिस अब सिर्फ पारंपरिक एसेट क्लास में निवेश नहीं कर रहे, बल्कि लंबी अवधि के बड़े थीम्स पर दांव लगा रहे हैं. इनमें सबसे ऊपर AI है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 65 फीसदी अल्ट्रा-रिच फैमिली ऑफिस AI थीम में निवेश कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह निवेश उस समय हो रहा है जब बाजार में AI कंपनियों की ऊंची वैल्यूएशन और संभावित बबल को लेकर चिंता बनी हुई है.
स्विस बैंक UBS की ताजा ग्लोबल फैमिली ऑफिस रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के सबसे अमीर परिवार इस समय बेहद अनिश्चित माहौल में अपने निवेश का तरीका तेजी से बदल रहे हैं. 30 से ज्यादा बाजारों के 307 फैमिली ऑफिस पर आधारित इस रिपोर्ट में सामने आया है कि औसतन 2.7 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले ये निवेशक अब अपने पोर्टफोलियो को लंबी अवधि के लिए ज्यादा मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं. जियो-पॉलिटिकल टेशन, बढ़ता सरकारी कर्ज और वैश्विक अस्थिरता के बीच जहां अमीर परिवार अपने निवेश को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं एक सेक्टर ऐसा है जहां वे पूरे भरोसे के साथ तेजी से पैसा लगा रहे हैं. यह सेक्टर है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI.
वैल्यूएशन की चिंता के बावजूद AI पर भरोसा
फैमिली ऑफिस अब सिर्फ पारंपरिक एसेट क्लास में निवेश नहीं कर रहे, बल्कि लंबी अवधि के बड़े थीम्स पर दांव लगा रहे हैं. इनमें सबसे ऊपर AI है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 65 फीसदी अल्ट्रा-रिच फैमिली ऑफिस AI थीम में निवेश कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह निवेश उस समय हो रहा है जब बाजार में AI कंपनियों की ऊंची वैल्यूएशन और संभावित बबल को लेकर चिंता बनी हुई है. इसके बावजूद अमीर निवेशक पीछे हटने के बजाय अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने या और बढ़ाने की तैयारी में हैं. इससे साफ है कि इन निवेशकों के लिए बाजार गिरने का डर कम और AI की अगली बड़ी लहर से बाहर रह जाने का डर ज्यादा बड़ा है.
पूरा AI इकोसिस्टम बन रहा निवेश का केंद्र
दुनिया के सबसे अमीर परिवार सिर्फ AI ऐप्स या चैटबॉट कंपनियों में पैसा नहीं लगा रहे, बल्कि पूरे AI टेक्नोलॉजी ढांचे पर दांव खेल रहे हैं. करीब आधे फैमिली ऑफिस डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, खास AI सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म और एडवांस सेमीकंडक्टर कंपनियों में निवेश कर रहे हैं. यानी निवेश का फोकस माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनियों से लेकर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI प्लेटफॉर्म तक फैला हुआ है. इस रणनीति से वे AI वैल्यू चेन के हर हिस्से से फायदा उठाना चाहते हैं. इन निवेशों में पब्लिक इक्विटी के साथ-साथ प्राइवेट इक्विटी और स्टार्टअप्स भी शामिल हैं, ताकि स्थापित टेक कंपनियों और तेजी से बढ़ती नई कंपनियों दोनों में हिस्सेदारी मिल सके.
अमेरिका-चीन AI मुकाबले में दोनों तरफ दांव
AI की ग्लोबल रेस अब अमेरिका और चीन के बीच बड़ी तकनीकी प्रतिस्पर्धा का रूप ले चुकी है. इसके बावजूद फैमिली ऑफिस किसी एक पक्ष को चुनने के बजाय दोनों देशों के AI इकोसिस्टम में निवेश कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अमीर परिवारों को डर है कि अगर उन्होंने किसी एक क्षेत्र को नजरअंदाज किया तो वे भविष्य की बड़ी कमाई से चूक सकते हैं. यही वजह है कि वे अमेरिका और चीन दोनों में AI से जुड़े अवसरों पर पैसा लगा रहे हैं.
AI के साथ बिजली और इंफ्रा सेक्टर भी चमके
AI में बढ़ते निवेश का असर उससे जुड़े दूसरे सेक्टर्स पर भी दिख रहा है. सबसे ज्यादा फायदा बिजली उत्पादन और संसाधन सेक्टर को मिल रहा है. करीब 37 फीसदी फैमिली ऑफिस पहले से पावर और रिसोर्स सेक्टर में निवेश कर चुके हैं, जबकि 15 फीसदी अगले एक साल में इसमें पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं. इसके पीछे की वजह साफ है. बड़े AI मॉडल को ट्रेन और चलाने के लिए भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है. ऐसे में पावर यूटिलिटी, इलेक्ट्रिफिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां निवेशकों की पसंद बन रही हैं.
हेल्थकेयर में भी AI का बड़ा मौका
AI-बेस्ड हेल्थकेयर और बायोटेक्नोलॉजी भी अमीर निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 33 फीसदी फैमिली ऑफिस पहले से इस थीम में निवेश कर चुके हैं. इन निवेशकों को उम्मीद है कि AI की मदद से हेल्थकेयर, लॉन्गेविटी रिसर्च और बायोटेक सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आने वाले वर्षों में जबरदस्त ग्रोथ मिल सकती है. कुल मिलाकर, दुनिया के सबसे अमीर परिवार जहां एक तरफ अपने पारंपरिक निवेश को सुरक्षित बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ AI को इस सदी का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बदलाव मानकर उस पर आक्रामक तरीके से दांव लगा रहे हैं.
Latest Stories
गेमिंग के लिए नया पावरहाउस, Asus का डुअल स्क्रीन लैपटॉप जल्द भारत में देगा दस्तक; 5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
अप्रैल में 133.75 करोड़ पहुंचा देश का टेलीकॉम कस्टमर बेस, Airtel ने Jio को छोड़ा पीछे
नेटवर्क ना होने पर भी चलेगा iPhone 18 Pro! Apple कर सकता है बड़ा अपग्रेड; जानें डिटेल
