Wipro में अचानक क्यों आई 2.24% की तेजी? AI Deal की खबर से शेयर में बढ़ी खरीदारी, क्या अब आएगी लंबी रैली?
गुरुवार के कारोबार में Wipro के शेयर NSE पर करीब 2.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹206.10 पर कारोबार करता दिखा. शेयर में ₹4.52 की मजबूती दर्ज की गई. कंपनी के शेयरों में यह तेजी AI सेक्टर में बड़ी साझेदारी और बायबैक को लेकर बढ़ते निवेशक उत्साह के बीच देखने को मिली.
Wipro: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी Wipro एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में आ गई है. गुरुवार के कारोबार में Wipro के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में NSE पर करीब 2.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके अलावा कंपनी के अमेरिकी शेयरों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है.
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड Wipro के ADR में एक ही दिन में 18 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इस उछाल की सबसे बड़ी वजह कंपनी की AI सेक्टर में बड़ी साझेदारी मानी जा रही है. Wipro ने अमेरिकी टेक कंपनी ServiceNow के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान किया है. इस खबर के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की.
शेयरों में 2.24 प्रतिशत का उछाल
गुरुवार के कारोबार में कंपनी के शेयर NSE पर करीब 2.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹206.10 पर कारोबार करता दिखा. शेयर में ₹4.52 की मजबूती दर्ज की गई. कंपनी के शेयरों में यह तेजी AI सेक्टर में बड़ी साझेदारी और बायबैक को लेकर बढ़ते निवेशक उत्साह के बीच देखने को मिली. हाल ही में Wipro ने ServiceNow के साथ अपनी AI साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान किया है. इसके अलावा 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्लान पर भी बाजार की नजर बनी हुई है.

AI साझेदारी से शेयरों में जोरदार उछाल
- अमेरिकी बाजार में Wipro का ADR 18.54 प्रतिशत बढ़कर 2.43 डॉलर पर पहुंच गया.
- कारोबार के दौरान यह 21 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 2.49 डॉलर के स्तर तक भी पहुंचा.
- कंपनी ने बताया कि वह ServiceNow के साथ मिलकर AI आधारित वर्कफ्लो सिस्टम को और बड़े स्तर पर लागू करेगी.
- इसका इस्तेमाल IT, मानव संसाधन (HR), खरीद प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा.
- इस साझेदारी के तहत Wipro अपने AI प्लेटफॉर्म Wipro Intelligence को ServiceNow के AI प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ेगी.
- इससे कंपनियों को कई काम तेजी और अधिक दक्षता के साथ करने में मदद मिलेगी.
कई AI सॉल्यूशंस को मिलेगा फायदा
कंपनी के SmartProcure, Telco Autonomous Networks और Cyber Transform जैसे AI आधारित सॉल्यूशंस को इस साझेदारी से फायदा मिलने की उम्मीद है. AI तकनीक आने वाले वर्षों में आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी ग्रोथ ड्राइवर बन सकती है. ऐसे में Wipro का यह कदम कंपनी के भविष्य के कारोबार के लिए अहम माना जा रहा है.
Buyback पर भी निवेशकों की नजर
- AI साझेदारी के अलावा निवेशकों की नजर Wipro के शेयर बायबैक पर भी बनी हुई है.
- कंपनी ने अप्रैल में 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी थी.
- इसके तहत कंपनी 250 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 60 करोड़ तक इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी.
- बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है.
- यह ऑफर भारतीय शेयरों के साथ-साथ Wipro ADR धारकों पर भी लागू होगा.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा
- पिछले एक महीने में Wipro ADR करीब 21 प्रतिशत चढ़ चुका है.ॉ
- हालांकि पिछले छह महीनों में इसमें 11 प्रतिशत और एक साल में करीब 16 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई है.
- वहीं भारतीय बाजार में बुधवार को Wipro का शेयर 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 201.60 रुपये पर बंद हुआ.
- AI साझेदारी और बायबैक की खबरों के बाद अब निवेशकों की नजर कंपनी के अगले कदमों पर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10 साल में 45% CAGR से बढ़ा मुनाफा, क्या यह स्मॉल कैप बन सकता है अगला मल्टीबैगर? 39 देशों में फैला कारोबार
Asian Paints ने 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और कैसे रहे Q4 नतीजे
Closing Bell: निफ्टी 359 और सेंसेक्स 1092 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे ₹4.96 लाख करोड़; जानें क्यों आई बड़ी गिरावट
