रामदेव अग्रवाल की भविष्यवाणी: 2047 तक भारत बनेगा 32 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी!
कभी भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अब बात उससे कहीं आगे निकल चुकी है. मार्केट गुरु और मोटिलाल ओसवाल ग्रुप के सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 32 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. अग्रवाल का मानना है कि भारत की जनसंख्या, टेक्नोलॉजी, और उद्यमशीलता की ऊर्जा मिलकर आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ विकासशील देश नहीं, बल्कि “उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति” बन चुका है। उनका विश्वास है कि सही नीतियों, डिजिटल प्रगति और निवेश के माहौल से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है. अग्रवाल की यह भविष्यवाणी निवेशकों के लिए भी एक बड़ा संकेत है कि भारत का आर्थिक भविष्य उज्जवल और अवसरों से भरा हुआ है. रामदेव अग्रवाल मानते हैं कि ये भारत की इकोनॉमी में अपार संभावनाएं है और ये एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है…..क्या कहना है रामदेव अग्रवाल का आइए आपको बताते हैं इस वीडियो में…..
More Videos
सरकारी नौकरियों पर सबसे बड़ा प्लान रेडी! करोड़ों युवाओं को अब मिलेगी नौकरी?
IAS-IPS पर सरकार का बड़ा दांव! घटेगी अफसरों की संख्या?
Adani Group, ABDL, United Spirits, Nuvama Wealth, Rashi Peripheral, Filatex में क्या करें?
