अगले 7 दिनों तक UP समेत इन 5 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट, जानें दिल्ली में कब होगी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 17 से 20 जुलाई के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit:

KYA HAI MAUSAM KA HAL: उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 18 से 20 जुलाई के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 17 जुलाई को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड में 17 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 18 से 23 जुलाई के बीच और उत्तर प्रदेश में 18 से 23 जुलाई तक बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है. बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में कब बदलेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 17 जुलाई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. कई इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. दोपहर या शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

18 और 19 जुलाई को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

20 जुलाई को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन और रात दोनों समय हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान घटकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

इन राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

क्या है बारिश की वजह?

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और धीरे-धीरे कमजोर होगा. इसके अलावा, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा और पूर्वोत्तर असम के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा मानसूनी ट्रफ की स्थिति के कारण उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

इसे भी पढ़ें- Q1 में CEAT का हुआ बुरा हाल! 96% गिरा मुनाफा, 7% से ज्यादा टूटा शेयर, ₹1205 करोड़ का विस्तार प्लान भी नहीं आया काम

Latest Stories

पटरी पर उतरी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किराया, रूट समेत सभी खासियत

17 जुलाई से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें रूट, स्पीड और खास फीचर्स

दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी! इस दिन से बदलेगा मौसम; UP, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, UP-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले 7 दिन का मौसम अपडेट

बंगाल की खाड़ी में हलचल, फिर जोर पकड़ेगी बारिश! पूर्वी UP समेत इन राज्यों में 7 दिन बरसेंगे बादल

कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में 39 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; IMD ने जारी किया चेतावनी