दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, UP-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले 7 दिन का मौसम अपडेट
उत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. IMD के मुताबिक 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फिलहाल गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.
kya Hai Mausam ka Hal: उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में जहां गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर तेज हो सकता है.
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई हिस्सों में 15 से 17 जुलाई के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 15 और 16 जुलाई को बारिश के आसार हैं.
पंजाब में 15 से 19 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में 15 से 20 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 से 18 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 17 जुलाई के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 15 से 21 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है.
18 जुलाई के बाद जोर पकड़ेगी बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में 18 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. IMD ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 18 से 21 जुलाई के दौरान कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है. उत्तराखंड में 17 से 21 जुलाई तक व्यापक बारिश हो सकती है.
पंजाब में 20 और 21 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में 21 जुलाई को कई जगह बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 21 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी दी है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जुलाई के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 जुलाई और उत्तराखंड में 15 से 19 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं.
हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 20 और 21 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 21 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
दिल्ली में गर्मी और उमस करेगी परेशान
दिल्ली में फिलहाल गर्म और उमस भरा मौसम लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 15 से 17 जुलाई के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जुलाई को भी गर्मी और उमस का असर रह सकता है.
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. दिल्ली में कुछ जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई.
दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
15 जुलाई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दिन के समय कुछ जगह गर्म और उमस भरी स्थिति रह सकती है. दोपहर या शाम के दौरान अलग-अलग जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
17 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 18 जुलाई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने के बाद आमतौर पर बादल छा सकते हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें- AC में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन का क्या मतलब है? कमरे की ठंडक से जुड़ा है यह आंकड़ा, वजन से नहीं
Latest Stories
बंगाल की खाड़ी में हलचल, फिर जोर पकड़ेगी बारिश! पूर्वी UP समेत इन राज्यों में 7 दिन बरसेंगे बादल
कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में 39 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; IMD ने जारी किया चेतावनी
Swiggy Instamart को FSSAI का 9 नोटिस, सड़े और एक्सपायरी फूड की शिकायतों पर मांगा जवाब
