Closing Bell : सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24300 के ऊपर बंद, बैंकिंग-ऑटो शेयरों में बंपर रैली

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग शेयरों का रहा. Nifty Private Bank Index 2.27 प्रतिशत चढ़कर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा. वहीं Nifty Bank में 1.73 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. Federal Bank का शेयर 6.45 प्रतिशत तक उछला, जबकि Kotak Mahindra Bank में 2.7 प्रतिशत की तेजी रही.

बाजार में तेजी Image Credit: freepik

Closing Bell: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रैली देखने को मिली. निफ्टी 261 अंकों की तेजी के साथ 24,334 के स्तर पर क्लोज हुआ, जबकि सेंसेक्स 964 अंक उछलकर 78151 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में देखने को मिली. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Kotak Mahindra Bank, Tech Mahindra, TCS, Jio Financial Services और Reliance Industries शामिल रहे. वहीं, Hindalco, Dr Reddy’s Laboratories, Wipro, Sun Pharma और Max Healthcare के शेयर दबाव में रहे.

बैंकिंग शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग शेयरों का रहा. Nifty Private Bank Index 2.27 प्रतिशत चढ़कर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा. वहीं Nifty Bank में 1.73 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. Federal Bank का शेयर 6.45 प्रतिशत तक उछला, जबकि Kotak Mahindra Bank में 2.7 प्रतिशत की तेजी रही.

IT शेयरों में लगातार खरीदारी

आईटी सेक्टर में तेजी का सिलसिला जारी रहा. Nifty IT Index करीब 2.3 प्रतिशत चढ़ गया. जुलाई महीने में अब तक यह इंडेक्स करीब 12 प्रतिशत उछल चुका है, जबकि इसी दौरान Nifty 50 में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है. बेहतर तिमाही नतीजों और मजबूत ऑर्डर बुक की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा आईटी शेयरों में बना हुआ है.

ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयर भी चमके

आईटी और बैंकिंग के अलावा, Nifty Auto और Nifty Realty इंडेक्स में 1.27 प्रतिशत की बढ़त रही. वहीं Nifty Oil & Gas 1.03 प्रतिशत और Nifty FMCG 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए.

मिडकैप और स्मॉलकैप में रही कमजोरी

मुख्य इंडेक्स में तेजी के बावजूद ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन कमजोर रहा. Nifty Midcap Index 0.5 प्रतिशत और Nifty Smallcap Index 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

पावर शेयरों में बिकवाली

आज BSE Power Index में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट रही. Hitachi Energy का शेयर करीब 4 प्रतिशत टूट गया. इसके अलावा GE Vernova और BHEL के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली.

Hindalco और Wipro रहे दबाव में

Hindalco का शेयर 2.03 प्रतिशत गिरकर निफ्टी का सबसे कमजोर शेयर रहा. इसके अलावा Wipro, Cipla, Dr Reddy’s Laboratories, Max Healthcare और Bharti Airtel में भी गिरावट दर्ज की गई.

रुपया हुआ मजबूत

शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ बंद हुआ. रुपया 96.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

गुरुवार को फ्लैट बंद हुआ था बाजार

बीते कारोबारी दिन बाजार फ्लैट बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 5 अंक फिसलकर 24,072 के स्तर पर क्लोज हुआ था. ट्रेडिंग के दौरान रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी रही थी.

इसे भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.