सम्राट चौधरी के माथे पर सजेगा बिहार के मुख्यमंत्री का ताज, नीतीश कुमार के बाद संभालेंगे राज्य की कमान

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति के एक दिग्गज नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. नीतीश कुमार के बाद अब बिहार की कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे. सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री होंगे.

सम्राट चौधरी Image Credit: Tv9

Samrat Choudhary: बिहार को अब एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा और यह तय हो गया है. एनडीए को सम्राट चौधरी के रुप में अपना नेता मिल गया है. नीतीश कुमार के बाद अब बिहार की कमान सम्राट चौधरी संभालेंगे. फिलहाल वे उप-मुख्यमंत्री हैं. सम्राट चौधरी को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया.

चौधरी अब राज्यपाल से मिलने जाएंगे और बुधवार 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री होंगे.

सम्राट चौधरी का प्रमोशन

चौधरी का यह प्रमोशन पिछले साल बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की जबरदस्त जीत के कुछ महीनों बाद हुआ है. इन चुनावों के बाद ही उन्हें गृह मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था, जो सत्ताधारी गठबंधन के समीकरणों में एक अहम बदलाव का संकेत है.

यह पहली बार था जब BJP के हाथ में यह अहम मंत्रालय आया. नीतीश ने दो दशकों के बाद इस मंत्रालय को अपने पास से अलग किया था.

इस अहम मंत्रालय का BJP को सौंपा जाना न केवल NDA सरकार में सत्ता के नए समीकरणों को दर्शाता था, बल्कि यह चौधरी के राज्य में BJP के प्रमुख चेहरे के तौर पर उभरने का भी संकेत था. मुंगेर जिले के तारापुर के पास स्थित लखनपुर गांव के रहने वाले चौधरी ने 1990 में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली RJD के सदस्य के तौर पर राजनीति में कदम रखा था.

उनके पिता शकुनी चौधरी एक जाने-माने क्षेत्रीय राजनेता थे, जिन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया, पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर, फिर कांग्रेस, समता पार्टी और अंत में RJD के उम्मीदवार के रूप में.

बिहार के 24वें सीएम होंगे सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उन्होंने मंत्री बनने से लेकर के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में कई मिथक को भी तोड़ दिया है. वह बिहार के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो पहले डिप्टी सीएम रहे और उसके बाद अब सीएम बनेंगे. बिहार में कर्पूरी ठाकुर अब तक एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जो पहले डिप्टी सीएम रहे और बाद में मुख्यमंत्री बने थे.

ऐतिहासिक क्षण- शिवराज

बिहार के लिए BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘यह एक भावुक पल है. ये ऐतिहासिक क्षण हैं. जनसंघ के दिनों से ही BJP के संगठन को खड़ा करने में मदद करने वाले कार्यकर्ता आज अपने सपनों को साकार होते देख रहे हैं. उनका संकल्प आज पूरा हुआ. मैं सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं.’

विजय सिन्हा ने रखा था सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव

सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखने वाले विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘मैं BJP का एक सिपाही हूं. जमीनी स्तर पर वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, अब हमें यहां ‘कमल’ खिलाने का मौका मिला है. BJP के एक सिपाही के तौर पर और अपने ‘कमांडर’ के आदेश का पालन करते हुए, मैंने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा.’

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के बीच ड्राफ्ट विधेयक वितरित

Latest Stories

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार दिल्ली गए, क्या खत्म होगी शराबबंदी, नए CM सम्राट चौधरी के इन 3 बयानों से मिल जाएगा जवाब

लोकसभा में 357 सीटों का होगा इजाफा! जानें आपकी सीट का क्या होगा, कैसे पड़ेंगे वोट और महिलाओं के लिए क्या बनेगा फॉर्मूला

केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के भेजा गया विधेयक का ड्राफ्ट

गर्मी का कहर शुरू! यूपी में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

IPL में आया ‘साइलेंट बॉलर’! ₹30 लाख के Praful का तूफान, जिसके आगे सूर्यवंशी भी फेल, बहन ने बना दिया ‘हीरा’