नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में 26 मंत्री शामिल
पटना के गांधी मैदान में आज भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दसवीं बार ली और नया रिकॉर्ड बनाया. उनके साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नई सरकार में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Bihar Cabinet 2025: पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर शपथ लिया है. इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नीतीश कुमार देश में सबसे अधिक बार यानी 10 बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया है. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ली. भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. सम्राट चौधरी भाजपा के विधायक दल के नेता हैं. विजय कुमार सिन्हा उप नेता हैं. नई सरकार अब काम शुरू करेगी.
बिहार मंत्रिमंडल में 26 मंत्री शामिल
नीतीश कुमार की दसवीं सरकार में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रा) और रालोम के विधायक शामिल हैं. अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. बाद में नीतीश कुमार विभाग बांटेंगे.
बिहार कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2025
- सम्राट चौधरी – भाजपा
- विजय कुमार सिन्हा – भाजपा
- विजय कुमार चौधरी – जदयू
- विजेंद्र कुमार यादव – जदयू
- श्रवण कुमार – जदयू
- मंगल पांडेय – भाजपा
- दिलीप कुमार जायसवाल – भाजपा
- लेशी सिंह – जदयू
- अशोक चौधरी – जदयू
- मदन साहनी – जदयू
- नीतिन नवीन – भाजपा
- रामकृपाल यादव – भाजपा
- संतोष कुमार सुमन – हम
- सुनील कुमार – जदयू
- मोहम्मद जमा खान – जदयू
- संजय सिंह टाइगर – भाजपा
- अरुण शंकर प्रसाद – भाजपा
- सुरेंद्र मेहता – भाजपा
- नारायण प्रसाद – भाजपा
- रामा निषाद – भाजपा
- लाखेंद्र कुमार रौशन – भाजपा
- श्रेयसी सिंह – भाजपा
- प्रमोद कुमार – भाजपा
- संजय कुमार – लोजपा(रा)
- संजय कुमार सिंह – लोजपा(रा)
- दीपक प्रकाश – रालोम
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
बिहार चुनाव 2025 के नतीजे
- एनडीए- 202
- महागठबंधन-35
- जनसुराज पार्टी-00
- अन्य-06
किस पार्टी के कितेने हैं विधायक
| पार्टी | सीट |
| BJP | 89 |
| JDU | 85 |
| RJD | 25 |
| LJRP | 19 |
| Congress | 6 |
| CPI (ML) (L) | 2 |
| Jansuraj | 0 |
| AIMM | 5 |
| HAMS | 5 |
| RSHTLKM | 4 |
| BSP | 1 |
Latest Stories
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
क्या अब टैरिफ की मनमानी पर लगेगी लगाम? BRICS के 10 देशों ने नई दिल्ली घोषणा में दिया बड़ा संदेश
