₹172 के शेयर से ₹12000 लिस्टिंग गेन! GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत, 3.34X सब्सक्राइब हुआ IPO

Adisoft Technologies का IPO निवेशकों के बीच चर्चा में है. ग्रे मार्केट में ₹15 के GMP से करीब ₹12,000 तक के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. यह इश्यू 3.34 गुना सब्सक्राइब हुआ है और रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी अच्छी रही. निवेश के लिए 27 अप्रैल आखिरी मौका है, इसलिए निवेशक तेजी से दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

Adisoft Technologies IPO Image Credit: Canva/ Money9

Adisoft Technologies IPO: Adisoft Technologies का IPO इस समय निवेशकों के बीच अच्छा खासा ध्यान खींच रहा है. ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (GMP) 26 अप्रैल को दोपहर 12:35 बजे तक 8% से ऊपर है, जिससे यह संकेत मिलता है कि शेयर की लिस्टिंग लगभग 187 रुपये के आसपास हो सकती है. यानी निवेशकों को करीब 8.7% तक का मुनाफा मिल सकता है, जो लगभग 12,000 रुपये के आसपास बैठता है (हालांकि GMP बदलता रहता है). इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 74.10 करोड़ रुपये जुटा रही है. यह एक फ्रेश इश्यू है यानी आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा.

Adisoft Technologies IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO लिस्टिंगNSE SME
SME IPO प्रकारबुक बिल्ड इश्यू
कुल इश्यू साइज₹74.10 करोड़
फ्रेश इश्यू₹70.38 करोड़
फेस वैल्यू₹10 प्रति इक्विटी शेयर
प्राइस बैंड₹163.00 – ₹172.00 प्रति शेयर

यह भी पढ़ें: IPO Next Week: KTM-Chetak बेचने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, जुटाएगी ₹651200000; जानें GMP का हाल

कितना निवेश करना है जरूरी?

कैटेगरीन्यूनतम / अधिकतम निवेशलॉट्सशेयर
रिटेल₹2,75,20021,600
S-HNI (न्यूनतम)₹4,12,80032,400
B-HNI (न्यूनतम)₹11,00,80086,400

GMP का क्या है हाल?

Adisoft Technologies आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 26 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर 15 रुपये है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को 12000 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. कंपनी के शेयर 187 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं, जो 8.72 फीसदी की तेजी का संकेत दे रहा है. इसमें बदलाव संभव है.

कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू?

यह इश्यू कुल 3.34 गुना सब्सक्राइब हुआ है. जबसे ज्यादा बोली QIB कैटेगरी में लगी है. रिटेल कैटेगरी में 2.91 गुना बोली लगी है.

यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स या GMP की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.