12 जून को खुलेगा Horizon Reclaim का IPO, ₹54.27 करोड़ जुटाएगी कंपनी, जानें GMP और पूरी डिटेल

आने वाला हफ्ता प्राइमरी मार्केट के लिए शांत रहने वाला है. 8 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में केवल एक SME IPO, Horizon Reclaim (India) IPO, निवेशकों के लिए खुलेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 54.27 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. वहीं, ग्रे मार्केट में फिलहाल कोई उत्साह नहीं दिख रहा है और GMP शून्य पर बना हुआ है.

IPO Image Credit: Canva/ Money9

Upcoming IPO Next Week : एक हफ्ते की रौनक के बाद प्राइमरी मार्केट में फिर सुस्ती दिखने वाली है. 8 जून से शुरू होने वाले हफ्ते में केवल एक IPO खुलने वाला है. इसका नाम Horizon Reclaim (India) IPO है, जो 12 जून को खुलेगा और निवेशकों के पास इसमें निवेश करने का मौका 16 जून तक रहेगा. यह एक SME IPO है. इसके जरिए कंपनी बाजार से 54.27 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. यानी इश्यू के जरिए जुटाई जाने वाली पूरी रकम कंपनी के पास जाएगी. इसके अलावा, 8 और 9 जून को तीन IPO बंद होने वाले हैं.

Horizon Reclaim (India) IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
आईपीओ की तारीख12 से 16 जून, 2026
लिस्टिंग डेटशुक्रवार, 19 जून, 2026
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹98 से ₹103
लॉट साइज1,200 शेयर
सेल्स टाइपकेवल नई पूंजी (Fresh Capital Only)
कहां होगी लिस्टिंगBSE SME

यह भी पढ़ें: राजेश Exports का गोल्ड साम्राज्य! गैराज से निकला सबसे बड़ा रिफाइनर, 35 साल की मेहनत पर एक चूक पड़ेगी भारी?

कितनी होगी न्यूनतम निवेश राशि?

कंपनी ने 1,200 शेयरों का एक लॉट बनाया है और रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट खरीदने होंगे. यानी 2,400 शेयर खरीदने के लिए निवेशकों को 2,47,200 रुपये निवेश करने होंगे.

कैटेगरीलॉटशेयरराशि
रिटेल निवेशक22,400₹2,47,200
S-HNI33,600₹3,70,800
B-HNI910,800₹11,12,400

GMP का क्या है हाल?

7 जून की सुबह 8:31 बजे तक इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में कोई हलचल देखने को नहीं मिली है. फिलहाल यह शून्य (0) पर है. जैसे-जैसे IPO के खुलने की तारीख नजदीक आएगी, इसमें कुछ गतिविधि देखने को मिल सकती है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि GMP में तेजी देखने को मिले ही.

इसे भी पढे़ं- Yes Bank को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र GST विभाग ने भेजा ₹63.26 करोड़ का नोटिस; जानें पूरा मामला

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP निर्धारण में Money9live की कोई भागीदारी नहीं है.