TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Yes Bank को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र GST विभाग ने भेजा ₹63.26 करोड़ का नोटिस; जानें पूरा मामला

Yes Bank को महाराष्ट्र GST विभाग से 63.26 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. यह मामला जुलाई 2017 से जून 2018 के दौरान हुए GST लेनदेन से जुड़ा है, जिसमें टैक्स, पेनाल्टी और अन्य लागू शुल्क शामिल हैं. बैंक ने कहा है कि वह इस आदेश से सहमत नहीं है और निर्धारित समयसीमा के भीतर अपील दायर करेगा.

यस बैंक Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Yes Bank GST Notice: प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक Yes Bank को महाराष्ट्र GST विभाग की ओर से 63 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे 5 जून 2026 को यह आदेश प्राप्त हुआ है. यह मामला जुलाई 2017 से जून 2018 की अवधि से संबंधित है और इसमें GST देनदारी के साथ पेनाल्टी तथा लागू ब्याज भी शामिल है. बैंक के अनुसार, महाराष्ट्र GST विभाग के कमिश्नर (अपील्स) द्वारा जारी आदेश के तहत कुल मांग राशि 63.26 करोड़ रुपये है. इस राशि में टैक्स, पेनाल्टी और अन्य लागू शुल्क शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला

Yes Bank ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि GST विभाग ने बैंक के खिलाफ एक आदेश पारित किया है, जिसके तहत 63.26 करोड़ रुपये की मांग की गई है. यह मामला जुलाई 2017 से जून 2018 के दौरान हुए कुछ GST लेनदेन और उनसे जुड़े टैक्स से संबंधित बताया जा रहा है.

हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह इस आदेश से सहमत नहीं है और उसके पास अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार मौजूद हैं. बैंक का मानना है कि विभाग के निष्कर्षों को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत चुनौती दी जा सकती है.

अपील करेगा Yes Bank

बैंक ने कहा है कि वह निर्धारित समयसीमा के भीतर इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगा. इसके साथ ही बैंक अन्य सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का भी उपयोग करेगा. Yes Bank के अनुसार, वह इस मामले में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगा. बैंक मैनेजमेंट का मानना है कि अपीलीय प्रक्रिया के दौरान उसके पक्ष में पर्याप्त आधार मौजूद हैं, जिससे वह अपने दावों को साबित कर सकेगा.

कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर

Yes Bank ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि फिलहाल इस आदेश का बैंक की वित्तीय स्थिति, ऑपरेशनल गतिविधियों या अन्य कारोबारी कार्यों पर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है. बैंक का कहना है कि उसने इस मामले का आकलन किया है और मौजूदा स्थिति में उसे ऐसा नहीं लगता कि यह विवाद उसके सामान्य कारोबार या भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावित करेगा.

बैंक ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में उपलब्ध सभी कानूनी उपायों का इस्तेमाल करेगा और आवश्यकतानुसार उच्च स्तर पर अपील दायर करेगा. फिलहाल बैंक को भरोसा है कि इस विवाद का उसके वित्तीय प्रदर्शन, व्यवसाय संचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक! तेल संकट और वैश्विक तनाव के बीच तैयार हो रहा नया आर्थिक रोडमैप