ACME Solar ने QIP से जुटाए ₹2800 करोड़, ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, ADIA जैसे दिग्गजों ने लगाया दांव
ACME Solar Holdings ने QIP के जरिए ₹2,800 करोड़ जुटाकर निवेशकों को बड़ा संकेत दिया है. BlackRock, Goldman Sachs और ADIA जैसे वैश्विक निवेशकों की हिस्सेदारी के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने और बैलेंस शीट मजबूत करने में करेगी.
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एकमी सोलर (ACME Solar) के निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद शानदार रहा. कंपनी ने बाजार खुलते ही एक बड़ा एलान किया, जिसका सीधा असर उसके शेयरों पर देखने को मिला. साल 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद, कंपनी ने पहली बार इक्विटी कैपिटल जुटाते हुए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए भारी-भरकम 2,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
इस बड़ी खबर के आते ही शेयर बाजार में ACME Solar Holdings Ltd के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई. कंपनी का शेयर 2 फीसदी तक उछलकर 359 रुपये पर ट्रेड करने लगा.
बड़े-बड़े दिग्गज इन्वेस्टर्स ने लगाया पैसा
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस QIP राउंड में बाजार के कई मौजूदा और नए दिग्गज निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. इसमें देश के बड़े म्यूचुअल फंड्स, दिग्गज इंश्योरेंस कंपनियां और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) शामिल हैं.
पैसा लगाने वाले प्रमुख निवेशकों में SBI म्यूचुअल फंड, निप्पॉन MF, HDFC MF, ICICI प्रूडेंशियल MF, कोटक MF, SBI लाइफ इंश्योरेंस और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस जैसे घरेलू नाम शामिल हैं. वहीं विदेशी दिग्गजों की बात करें तो ब्लैकरॉक, अमुंडी, गोल्डमैन सैक्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और पिक्टेट ने भी कंपनी पर बड़ा भरोसा जताया है.
कहां होगा इस रकम का इस्तेमाल?
बाजार के जानकारों का मानना है कि इस फंडरेजिंग से कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद मजबूत होगी. कंपनी ने साफ किया है कि QIP से मिली ₹2,800 करोड़ की इस रकम का इस्तेमाल कर्ज को कम करने और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा. कर्ज कम होने की खबर से निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और ज्यादा बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: RBI MPC: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, नहीं घटेगी EMI, जानें महंगाई और युद्ध पर क्या बोले RBI गवर्नर
मजबूती देता है कंपनी का पोर्टफोलियो
इस पूरे QIP प्रोसेस को पूरा करने में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities Ltd) और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर काम किया. ACME Solar रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का एक स्थापित नाम है, जिसके पास फिलहाल 8,070 मेगावाट (MW) की कुल एग्रीगेटेड कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बड़ी बिकवाली! बायबैक के एक्स-डेट पर टूटे Wipro के शेयर, जानें क्या है पूरा मामला ?
348% उछला इस कंपनी का मुनाफा, लगा 5% का अपर सर्किट, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग बिजनेस में हुई एंट्री
हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23500 के करीब; Rajesh Exports में फिर लोअर सर्किट
