SEBI की चेतावनी के बाद फोकस में ICICI बैंक के शेयर, आज बाजार में दिख सकती है हलचल
प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI Bank के शेयर पर आज बाजार की नजर रह सकती है. बैंक को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) से जुड़े एक नियम उल्लंघन मामले में SEBI ने चेतावनी जारी किया है.
SEBI Warning to ICICI : आज बाजार में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank के शेयर पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. बैंक ने जानकारी दी है कि उसे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) से जुड़े एक मामले में बाजार नियामक SEBI से चेतावनी पत्र मिला है. SEBI के अनुसार बैंक ने एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को वॉलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) के तहत तय रिटेंशन अवधि पूरी होने से पहले ही पैसे वापस भेजने की अनुमति दे दी थी. हालांकि बैंक का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा है और चौथी तिमाही में मुनाफा भी अनुमान से बेहतर रहा है.
SEBI ने जारी किया चेतावनी पत्र
ICICI Bank ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 1 जून 2026 को SEBI की ओर से चेतावनी पत्र जारी किया गया था, जो 2 जून को प्राप्त हुआ. यह मामला बैंक की कस्टोडियन सर्विस से जुड़ा है. SEBI के अनुसार बैंक ने एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को वॉलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) के तहत तय रिटेंशन अवधि पूरी होने से पहले ही पैसे वापस भेजने की अनुमति दे दी थी. इसी वजह से नियामक ने बैंक को चेतावनी दी है.
वॉलंटरी रिटेंशन रूट (Voluntary Retention Route – VRR) भारतीय लोन मार्केट (Debt Market) में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए Reserve Bank of India द्वारा शुरू की गई एक व्यवस्था है.
इस स्कीम के तहत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारत के बॉन्ड और अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकते हैं. बदले में उन्हें कुछ नियामकीय छूट और सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन एक शर्त होती है कि उन्हें अपना निवेश एक तय न्यूनतम अवधि (Retention Period) तक भारत में बनाए रखना होगा. ICICI Bank पर आरोप है कि उसने समय से पहले ही एक विदेशी निवेशक को पैसे वापस भेजने की अनुमति दे दी थी.
यह भी पढ़ें: Hexagon Nutrition-CMR Green Tech IPO में कौन देगा तगड़ा रिटर्न, 35% तक भागा GMP, जानें बिजनेस
चौथी तिमाही में मुनाफा और NII में बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ICICI Bank का शुद्ध लाभ 8.5% बढ़कर 13,701.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,630 करोड़ रुपये था. यह बाजार के अनुमान से भी बेहतर रहा. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 8.4% बढ़कर 22,979.2 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं कुल एडवांस 15.8% की सालाना बढ़ोतरी के साथ 15.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
एसेट क्वालिटी में सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला. नेट NPA घटकर 0.33% रह गया, जो पिछली तिमाही में 0.37% था. वहीं ग्रॉस NPA भी 1.53% से घटकर 1.40% पर आ गया. बैंक के प्रावधान (Provisions) भी काफी कम होकर 96.2 करोड़ रुपये रह गए, जबकि पिछली तिमाही में यह 2,556 करोड़ रुपये थे. नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.32% पर स्थिर रहा.
SEBI की चेतावनी के बावजूद बैंक के मजबूत वित्तीय नतीजे निवेशकों का भरोसा बनाए रख सकते हैं. ऐसे में आज के कारोबार में ICICI Bank के शेयर की चाल पर बाजार की खास नजर रहेगी.
शेयर की चाल
बैंक के शेयर गुरुवार को 1,251.70 रुपये पर बंद हुआ था. आज यानी शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद निवेशकों को बैंक के स्टॉक पर नजर रहने वाली है. बीते एक हफ्ते में इसमें 1.73% की गिरावट दर्ज की गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कैश संकट से जूझ रहे ATM, CATMi ने IBA को लिखा पत्र; बाजार में नकदी बढ़ी, फिर भी एटीएम तक नहीं पहुंच रहा पैसा
5 जून को आएगा RBI का फैसला, क्या घटेगी EMI और सस्ता होगा लोन? गवर्नर संजय मल्होत्रा पर टिकी नजर
दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक शुरू होंगे एथेनॉल फ्यूल स्टेशन, 2027 तक 5000 स्टेशन बनाएंगी सरकार
