TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इस Low PE वाले शेयर ने पकड़ी रफ्तार! FY26 में मुनाफा 63% बढ़ा, एक महीने से लगातार भाग रहा स्टॉक

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए प्रति शेयर 0.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि डिविडेंड का अंतिम फैसला आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगा. कंपनी के इतिहास में यह पहला मौका है जब शेयरधारकों को डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा गया है.

लगातार भाग रहा ये शेयर! Image Credit: Canva

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली. निफ्टी 50 इंडेक्स 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 23,416.55 पर कारोबार करता दिखा. इस बीच Shreeji Global FMCG के शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी ने FY26 में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना मुनाफा दर्ज किया है और साथ ही अपने इतिहास में पहली बार डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 26 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

FY26 में 750 करोड़ रुपये के पार पहुंची आय

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष FY26 में Shreeji Global FMCG की कुल आय बढ़कर 769.76 करोड़ रुपये रही, जो FY25 में 652.27 करोड़ रुपये थी. इस तरह कंपनी की आय में सालाना आधार पर 18.01 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी ने बताया कि यह ग्रोथ उसके “Shethji” ब्रांड के तहत मसाले, अनाज, दालें, बीज और वैल्यू-एडेड फूड प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग के चलते हासिल हुई है.

FY26 में मुनाफा 63% उछला, बनाया नया रिकॉर्ड

कंपनी का नेट प्रॉफिट FY26 में बढ़कर 19.92 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 12.23 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 62.83 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई. यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सालाना मुनाफा है.

दूसरी छमाही में भी मजबूत प्रदर्शन

FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी की आय 475.20 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 300.79 करोड़ रुपये थी. इस तरह आय में 57.98 फीसदी की शानदार बढ़त देखने को मिली. वहीं इस अवधि में नेट प्रॉफिट 5.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.81 करोड़ रुपये हो गया, जो 54.38 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पहली बार डिविडेंड देने की सिफारिश

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए प्रति शेयर 0.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि डिविडेंड का अंतिम फैसला आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगा. कंपनी के इतिहास में यह पहला मौका है जब शेयरधारकों को डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा गया है.

कंपनी के बारे में

2018 में स्थापित Shreeji Global FMCG Ltd मसाले, अनाज, दालें, आटा और अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, प्रोसेसिंग और वितरण के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी “Shethji” ब्रांड के तहत देशभर के ट्रेडर्स, थोक विक्रेताओं, रिटेलर्स और संस्थागत ग्राहकों को सेवाएं देती है. वैल्यूएशन की बात करें तो यह स्टॉक करीब 18.3 के PE रेशियो पर कारोबार कर रहा है, जबकि कंपनी का ROCE 25.6 फीसदी है.

इसे भी पढ़ें- Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.