Merritronix के बाद अब इस IPO में बनेगा पैसा! ₹103 के शेयर से ₹50 हजार का मुनाफा, सब्सक्रिप्शन से पहले GMP भागा

Merritronix के शानदार डेब्यू के बाद निवेशकों की नजर अब Horizon Reclaim (India) IPO पर है. 54.27 करोड़ रुपये का यह SME इश्यू 12 जून से खुलेगा. सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ही इसका GMP 42 रुपये तक पहुंच गया है, जो करीब 41% लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है. अनुमान है कि एक लॉट पर निवेशकों को 50,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है.

IPO Image Credit: Canva/ Money9

Horizon Reclaim (India) IPO : Merritronix के धमाकेदार डेब्यू के बाद निवेशकों के पास SME सेगमेंट के एक और आईपीओ में पैसा लगाने का मौका है. Horizon Reclaim (India) का 54.27 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 जून 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 16 जून तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. दिलचस्प बात यह है कि इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों को बंपर लिस्टिंग गेन की उम्मीद नजर आ रही है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 51.55 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि आईपीओ का प्राइस बैंड 98-103 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Horizon Reclaim (India) डिटेल्स

विवरणजानकारी
कहां होगी लिस्टिंगBSE SME
एसएमई आईपीओ का प्रकारबुक बिल्ड इश्यू
कुल इश्यू साइज₹54.27 करोड़
फ्रेश इश्यू₹51.55 करोड़
फेस वैल्यू₹10 प्रति इक्विटी शेयर
प्राइस बैंड₹98 – ₹103 प्रति शेयर

करने होंगे इतने निवेश

इस इश्यू में हिस्सा लेने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट खरीदने होंगे. इसके लिए उन्हें 2,47,200 रुपये निवेश करने पड़ेंगे.

GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत

होराइजन रिक्लेम (इंडिया) आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 42 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. कंपनी के आईपीओ का ऊपरी प्राइस बैंड 103 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 145 रुपये प्रति शेयर आंकी जा रही है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 40.78 फीसदी अधिक है. इस हिसाब से एक लॉट पर निवेशकों को लगभग 50,400 रुपये तक का लाभ मिल सकता है. हालांकि, जीएमपी के देखकर निवेश करने का निर्णय सही नहीं माना जाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक