TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

लिस्ट होते ही छा गया यह IPO…1 लॉट पर सेकंडों में ₹134000 लाख का फायदा, मिला 90% का लिस्टिंग गेन

Merritronix ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी का IPO पहले ही निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में था और अब लिस्टिंग के दिन भी इसने निवेशकों को खुश कर दिया. Merritronix के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 90 प्रतिशत ऊपर लिस्ट हुए.

मेरिट्रोनिक्स आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

Merritronix IPO Listing: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा. डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर से जुड़ी कंपनी Merritronix ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी का IPO पहले ही निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में था और अब लिस्टिंग के दिन भी इसने निवेशकों को खुश कर दिया. Merritronix के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 90 प्रतिशत ऊपर लिस्ट हुए, जिससे IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन शानदार फायदा मिला.

कंपनी के IPO को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला था और सभी कैटेगरी में रिकॉर्ड स्तर की बोली देखने को मिली थी. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, डिफेंस सेक्टर में बढ़ती संभावनाएं और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिल रहे सरकारी समर्थन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह रही कि कंपनी की बाजार में एंट्री काफी दमदार रही.

90 प्रतिशत प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

  • Merritronix के शेयर सोमवार को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 283 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए.
  • कंपनी का IPO 149 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था.
  • इस तरह शेयर ने लिस्टिंग के समय करीब 90 प्रतिशत का प्रीमियम दिया और निवेशकों को पहले ही दिन शानदार कमाई का मौका मिला.

1 लॉट पर कितना हुआ फायदा?

Merritronix का इश्यू प्राइस ₹149 प्रति शेयर था और शेयर ₹283 पर लिस्ट हुआ. यानी प्रति शेयर ₹134 का लिस्टिंग गेन मिला. लिस्टिंग गेन का पूरा हिसाब नीचे इस टेबल में चेक करें.

विवरणआंकड़ा
इश्यू प्राइस₹149 प्रति शेयर
लिस्टिंग प्राइस₹283 प्रति शेयर
प्रति शेयर मुनाफा₹134
1 लॉट में शेयर1,000
1 लॉट की लागत₹1,49,000
1 लॉट की लिस्टिंग वैल्यू₹2,83,000
1 लॉट पर कुल मुनाफा₹1,34,000
लिस्टिंग गेनलगभग 90%

70 करोड़ रुपये का था IPO

कंपनी का 70 करोड़ रुपये का IPO 1 जून से 3 जून के बीच निवेशकों के लिए खुला था. इस इश्यू में 47 लाख नए शेयर जारी किए गए थे. कंपनी ने बताया था कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कारोबार की जरूरतों और कर्ज कम करने के लिए किया जाएगा.

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

  • Merritronix के IPO को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला.
  • पूरा IPO कुल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
  • गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के हिस्से में 476.59 गुना बोली लगी.
  • रिटेल निवेशकों का हिस्सा 297.67 गुना भरा गया.
  • वहीं योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) ने भी 224.91 गुना तक बोली लगाई.
  • IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 19.9 करोड़ रुपये भी जुटाए थे.

क्या काम करती है कंपनी?

Merritronix इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस और औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है. इसके ग्राहक मुख्य रूप से अन्य कंपनियां हैं और कंपनी डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक की सेवाएं उपलब्ध कराती है.

वित्तीय प्रदर्शन भी रहा मजबूत

  • कंपनी के कारोबार में पिछले वित्त वर्ष के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली.
  • FY26 में कंपनी की आय 37 प्रतिशत बढ़कर 156.3 करोड़ रुपये पहुंच गई.
  • वहीं नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत बढ़कर 16.1 करोड़ रुपये हो गया.
  • कंपनी का EBITDA भी एक साल पहले के 15.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.2 करोड़ रुपये पहुंच गया.

आगे निवेशकों की नजर रहेगी

शानदार लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी आगे भी अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं. SME शेयरों में अक्सर लिस्टिंग के बाद तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. ऐसे में निवेशक कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर नजर बनाए रखेंगे.

यह भी पढ़ें: Stock to watch 8 June: HCLTech, Adani Ports, Hindustan Zinc और ixigo समेत फोकस में ये स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.