SEBI के पास पहुंचा InCred IPO! KKR बेचेगी करोड़ों शेयर, जानें कितने वैल्यू के साथ आएगी ये फिनटेक कंपनी
भारतीय फिनटेक सेक्टर की बड़ी NBFC कंपनी InCred Holdings ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए SEBI के पास अपडेटेड DRHP दाखिल कर दिया है. कंपनी ₹1,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी, जबकि KKR समेत कई निवेशक OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचेंगे. IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लोन ग्रोथ और पूंजी आधार मजबूत करने में किया जाएगा.

भारतीय फिनटेक सेक्टर में निवेश के लिए नया मौका आ रहा है. दिग्गज एनबीएफसी (NBFC) कंपनी InCred Holdings Limited ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल कर दिया है.
भुपिंदर सिंह द्वारा 2017 में स्थापित यह कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कैपिटल को और मजबूत करना चाहती है.
IPO का ढांचा- फ्रेश इश्यू और OFS का मिश्रण
दस्तावेजों के अनुसार, InCred इस आईपीओ के जरिए कुल ₹1,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू (नए शेयर) जारी करेगी. इसके अलावा, इसमें 9.90 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा.
OFS के तहत मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
- KKR: सबसे बड़ी हिस्सेदारी (4 करोड़ शेयर) बेचेगी.
- MNI Ventures: 1.98 करोड़ शेयर बेचेगी.
- अन्य प्रतिभागी: मोहनदास पाई फैमिली, मूर स्ट्रैटेजिक (Moore Strategic) और V’Ocean इन्वेस्टमेंट्स भी इस सेल का हिस्सा होंगे.
कंपनी फ्रेश इश्यू के 20% तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकती है. इस आईपीओ के प्रबंधन की जिम्मेदारी IIFL कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा और यूबीएस जैसे बड़े निवेश बैंकों को सौंपी गई है.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल?
आईपीओ से मिलने वाली नई पूंजी का मुख्य हिस्सा कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, InCred Finance में निवेश किया जाएगा. इसका उद्देश्य कंपनी के पूंजी आधार (Capital Base) को मजबूत करना, भविष्य की लोन ग्रोथ को सहारा देना और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (CRAR) में सुधार करना है.
कैसा है InCred का बिजनेस मॉडल?
InCred मुख्य रूप से पांच वर्टिकल्स में लोन देती है: पर्सनल लोन, स्टूडेंट लोन, सिक्योर्ड बिजनेस लोन, एमएसएमई (MSME) लोन और वित्तीय संस्थानों को लोन. दिसंबर 2025 तक के प्रमुख वित्तीय आंकड़े:
- कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): ₹14,448 करोड़.
- पर्सनल लोन: ₹8,027 करोड़ (कुल AUM का 55.6%).
- स्टूडेंट लोन: ₹3,201 करोड़ (कुल AUM का 22.2%).
- नेट प्रॉफिट (PAT): वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती 9 महीनों में ₹290 करोड़ का मुनाफा.
- लोन वितरण (Disbursements): ₹6,683 करोड़.
यह भी पढ़ें: Recode Studios IPO से ₹34400 कमाने का मौका, GMP में जोरदार उछाल, निवेश का अंतिम मौक आज
विस्तृत नेटवर्क और पहुंच
InCred आज देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 150 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रही है. कंपनी का नेटवर्क 17,000 से अधिक पिन कोड तक फैला हुआ है और इसके पास 5 लाख से ज्यादा सक्रिय ग्राहक हैं.
यह ध्यान देने योग्य है कि समूह की अन्य कंपनियां जैसे InCred Capital और InCred Money, इस आईपीओ का हिस्सा नहीं हैं और वे स्वतंत्र रूप से काम करती रहेंगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.