Jio IPO Big News : Reliance AGM में होने वाला है बड़ा खुलासा, इन्वेस्टर्स होंगे मालामाल?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की आगामी एजीएम से पहले यह चर्चा तेज है कि Jio Platforms जल्द अपना आईपीओ ला सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सेबी के पास ड्राफ्ट दस्तावेज (DRHP) जमा कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है. माना जा रहा है कि Jio की वैल्यूएशन 11 से 15 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकती है, जिससे निवेशकों को पहली बार सीधे Jio के कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलेगा. हाल ही में सफल आईपीओ लिस्टिंग्स ने भी बाजार का माहौल बेहतर किया है और नए आईपीओ के प्रति निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है.
Jio का आईपीओ केवल लिस्टिंग गेन के लिए ही नहीं, बल्कि रिलायंस समूह की असली वैल्यू सामने लाने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि Jio आज रिलायंस के पारंपरिक ऑयल-टू-केमिकल कारोबार से भी अधिक मूल्यवान बन चुकी है. एजीएम में Jio आईपीओ की टाइमलाइन, रिटेल बिजनेस, ग्रीन एनर्जी, बैटरी स्टोरेज, हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बड़े निवेशों पर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं, जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.
More Videos
Tempsens से Lumino तक, किस IPO में बनेगा पैसा? GMP से मिले संकेत
Augmont Ent, Skyways Air, Symbiotec Pharma, लिस्टिंग पर कौन सा IPO देगा बंपर रिटर्न?
Sunshine Pictures से Shankesh Jewellery तक, कौन सा IPO देगा बंपर रिटर्न?
