Mahanadi Coalfields IPO: 19 नवंबर को खुलेगा इश्यू, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह, Coal India से है नाता, जानें GMP

Coal India की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields का IPO 19 नवंबर को खुलने जा रहा है. कंपनी इस इश्यू से 8,981.12 करोड़ रुपये जुटाएगी. IPO का प्राइस बैंड 129-136 रुपये है. PL Capital ने मिड से लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. वहीं, 18 नवंबर को GMP घटकर 3.10 रुपये रह गया. जानें निवेश की पूरी डिटेल.

Mahanadi Coalfields Image Credit: Money9

Mahanadi Coalfields IPO: Coal India की सब्सिडियरी कंपनी Mahanadi Coalfields (MCL) शेयर बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. 19 नवंबर को कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खुलने जा रहा है. इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 8,981.12 करोड़ रुपये जुटाएगी. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि IPO से मिलने वाली रकम MCL के पास नहीं जाएगी, क्योंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसके तहत कंपनी की प्रमोटर Coal India अपनी 10% हिस्सेदारी बेच रही है और इश्यू के बाद भी MCL में उसकी 90% हिस्सेदारी बनी रहेगी.

निवेशकों के लिए एक अच्छी बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने इस IPO में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिए से बोली लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, MCL की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस अपनी पैरेंट कंपनी Coal India से बेहतर है. इसके अलावा, इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में भी इसकी हलचल देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं Mahanadi Coalfields IPO की पूरी डिटेल.

Mahanadi Coalfields IPO की डिटेल्स

Mahanadi Coalfields का IPO 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी ने इसके लिए 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को एक लॉट में 110 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. IPO की लिस्टिंग 27 नवंबर 2026 को BSE और NSE पर प्रस्तावित है.

IPO की जानकारीडिटेल
IPO खुलने की तारीख19 नवंबर 2026
IPO बंद होने की तारीख23 नवंबर 2026
लिस्टिंग की तारीख27 नवंबर 2026
इश्यू साइज8,981.12 करोड़ रुपये
फेस वैल्यू2 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड129 से 136 रुपये
लॉट साइज110 शेयर
बिक्री का प्रकारऑफर फॉर सेल (OFS)
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE और NSE
कर्मचारियों के लिए छूट6 रुपये प्रति शेयर
Source – RHP

PL Capital ने कहा, लगाएं दांव

ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने निवेशकों को Mahanadi Coalfields के IPO में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिए से दांव लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, MCL की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पैरेंट कंपनी Coal India से बेहतर है. वित्त वर्ष 2026 में MCL का EBITDA मार्जिन करीब 42% रहा, जबकि Coal India का EBITDA मार्जिन लगभग 22% था. इसी तरह MCL का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) करीब 50% है, जबकि Coal India का RoE 30% रहा.

वैल्यूएशन की बात करें तो IPO के प्रस्तावित मार्केट कैप के आधार पर MCL का मूल्यांकन करीब 90,000 करोड़ रुपये है. यह Coal India के वित्त वर्ष 2026 के करीब 5 गुना प्राइस-टू-अर्निंग मल्टीपल के मुकाबले 10-15% प्रीमियम पर है. हालांकि, PL Capital का मानना है कि बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन, रिटर्न रेशियो और केंद्रित निवेश रणनीति को देखते हुए यह प्रीमियम उचित है.

यह भी पढ़ें: FIIs-DIIs ने इन 2 शेयरों पर बढ़ाया भरोसा, 24% पहुंची हिस्सेदारी, 6 महीने में 161% तक भागा स्टॉक, रखें नजर

क्या है GMP का हाल?

Mahanadi Coalfields IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो 18 नवंबर को शाम 6:02 बजे इसका GMP 3.10 रुपये यानी 2.28% दर्ज किया गया. 136 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 139.10 रुपये पर होने का संकेत मिल रहा है.

इस हिसाब से मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को करीब 2.28% लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में इसके GMP में बड़ी गिरावट आई है. 13 नवंबर को इसका GMP 25 रुपये था, जो 18 नवंबर को घटकर महज 3.10 रुपये रह गया. इससे ग्रे मार्केट में IPO को लेकर उत्साह कम होने का संकेत मिलता है. हालांकि, GMP अनौपचारिक संकेतक है और यह लिस्टिंग पर मिलने वाले वास्तविक रिटर्न की गारंटी नहीं देता.

कैसा है Mahanadi Coalfields का कारोबार?

Mahanadi Coalfields, Coal India की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है. कंपनी का मुख्य कारोबार कोयला उत्पादन और डिस्पैच से जुड़ा है. वित्त वर्ष 2026 में MCL ने Coal India के कुल कोयला डिस्पैच में करीब 28% और EBITDA में लगभग 33% योगदान दिया.

कंपनी के कोयला उत्पादन और डिस्पैच के आंकड़ों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वित्त वर्ष 2016 में MCL का कोयला उत्पादन 137.90 मिलियन टन था, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 218.31 मिलियन टन हो गया. इसी अवधि में कोयला डिस्पैच 140.22 मिलियन टन से बढ़कर 210.74 मिलियन टन पहुंच गया.

निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?

Mahanadi Coalfields IPO में निवेश करने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 110 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. कंपनी ने एक लॉट में 110 शेयर रखे हैं. अपर प्राइस बैंड 136 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशकों को न्यूनतम आवेदन के लिए 14,960 रुपये लगाने होंगे.

Data Source – RHP/PL Capital

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.