शेयर बाजार में कमाई का मौका! GAIL, Tata Consumer और Cipla पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस
शेयर बाजार में निवेश के लिए Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने GAIL, Tata Consumer Products और Cipla में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल चार्ट पर तीनों शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. जानिए किस भाव पर खरीदें ये शेयर, कितना रखें स्टॉप लॉस और क्या है एक्सपर्ट का टारगेट.
Highlights
- GAIL: 190 रुपये पर खरीदें, टारगेट 212 रुपये.
- Tata Consumer: 1,131 रुपये पर खरीदें, टारगेट 1,253 रुपये.
- Cipla: 1,417 रुपये पर खरीदें, टारगेट 1,560 रुपये.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. टेक्निकल चार्ट पर बन रहे मजबूत बुलिश पैटर्न और मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार से इन शेयरों में आगे भी तेजी की संभावना नजर आ रही है. Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने निवेशकों को GAIL, Tata Consumer Products और Cipla के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों के लिए अलग-अलग खरीदारी स्तर, स्टॉप लॉस और टारगेट दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि इन शेयरों में कितनी तेजी की उम्मीद है और निवेश की क्या रणनीति होनी चाहिए.
GAIL: ब्रेकआउट के बाद 212 रुपये तक जा सकता है शेयर
Deepesh Sarawagi ने GAIL के शेयर को 190 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है. डेली चार्ट पर शेयर ने 182-185 रुपये के कई महीनों के कंसोलिडेशन रेजिस्टेंस को तोड़कर मजबूत बुलिश ब्रेकआउट दिया है. शेयर अपने 20, 50, 100 और 200 EMA से ऊपर कारोबार कर रहा है. इससे इसमें मजबूत तेजी का संकेत मिल रहा है. वहीं, RSI 70.15 पर पहुंच गया है, जो मजबूत खरीदारी और पॉजिटिव मोमेंटम को दर्शाता है.
टेक्निकल एनालिस्ट के मुताबिक, शेयर में मौजूदा तेजी जारी रहती है तो यह 202.80 रुपये से लेकर 212 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. निवेशकों को 190 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 179 रुपये का स्टॉप लॉस रखना चाहिए, जबकि टारगेट 212 रुपये तय किया गया है. इस स्तर पर खरीदारी करने से टारगेट तक करीब 11.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.
Tata Consumer: 1,253 रुपये तक पहुंच सकता है शेयर
Tata Consumer Products के शेयर में वीकली चार्ट पर मजबूत बुलिश रिवर्सल देखने को मिला है. शेयर ने 950-980 रुपये के सपोर्ट जोन से शानदार रिकवरी की है और अपने 20, 50, 100 और 200 EMA को पार कर लिया है. इससे शेयर में तेजी का ट्रेंड मजबूत होता दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, 14 पीरियड का RSI 61.69 पर पहुंच गया है, जो शेयर में बढ़ते खरीदारी के दबाव और मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है.
Deepesh Sarawagi ने इस शेयर को 1,131 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1,070 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,253 रुपये का टारगेट दिया गया है. टेक्निकल सेटअप के मुताबिक, शेयर में तेजी जारी रहने पर यह 1,220-1,253 रुपये के पिछले रेजिस्टेंस जोन तक पहुंच सकता है. मौजूदा स्तर से टारगेट तक करीब 10.8 फीसदी रिटर्न मिलने की संभावना है.
Cipla: तेजी के संकेत, 1,560 रुपये का टारगेट
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Cipla के शेयर में भी टेक्निकल चार्ट पर मजबूती दिखाई दे रही है. शेयर ने डेली चार्ट पर अपने मूविंग एवरेज क्लस्टर से मजबूत रिकवरी की है और 1,380-1,395 रुपये के सपोर्ट जोन के ऊपर हायर लो बनाया है. शेयर का भाव 20, 50, 100 और 200 EMA के आसपास बने सपोर्ट से उछला है. वहीं, RSI 62.07 पर पहुंच गया है और अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर कारोबार कर रहा है. यह शेयर में खरीदारी बढ़ने और तेजी के मोमेंटम को मजबूत होने का संकेत है.
Choice Broking के Technical Research Analyst ने Cipla को 1,417 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1,345 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,560 रुपये का टारगेट दिया गया है. टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, शेयर में तेजी जारी रहने पर यह 1,490-1,560 रुपये के पिछले रेजिस्टेंस जोन तक पहुंच सकता है. मौजूदा भाव से टारगेट तक करीब 10.1 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
₹5500 करोड़ जुटाएगी SpiceJet, बोर्ड की मंजूरी के बाद शेयर में अपर सर्किट, क्या फिर उड़ान भरने को तैयार है स्टॉक?
शेयर खरीदना होगा सस्ता, F&O ट्रेडिंग महंगी! STT में 50% कटौती और LTCG टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार
Closing Bell: बाजार में मुनाफावसूली से हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25,250 के नीचे फिसला
