TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

FIIs-DIIs ने इन 2 शेयरों पर बढ़ाया भरोसा, 24% पहुंची हिस्सेदारी, 6 महीने में 161% तक भागा स्टॉक, रखें नजर

सितंबर 2026 तिमाही में विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने EPL Ltd और Filatex India में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. हालांकि, दोनों शेयरों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. Filatex India ने छह महीने में 161 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि EPL का रिटर्न केवल 7 फीसदी रहा है. जानिए दोनों कंपनियों में FII-DII की हिस्सेदारी और शेयरों की चाल.

FII-DII Shareholding Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • EPL में FII हिस्सेदारी 14.1% से बढ़कर 23.7% हुई.
  • Filatex India में छह महीने में 161% की तेजी.
  • दोनों कंपनियों में DII की हिस्सेदारी भी बढ़ी.

FIIs-DIIs Stocks : शेयर बाजार में निवेश के लिए घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की चाल पर नजर रखना काफी अहम माना जाता है. जब विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह उस कंपनी में उनकी बढ़ती दिलचस्पी का संकेत हो सकता है. सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही के दौरान दो कंपनियों EPL Ltd और Filatex India Ltd में FIIs और DIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. हालांकि, दोनों शेयरों की बाजार में चाल एक-दूसरे से काफी अलग रही है. जहां Filatex India के शेयर ने पिछले छह महीनों में 161 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं EPL का प्रदर्शन अपेक्षाकृत सुस्त रहा है. आइए जानते हैं दोनों कंपनियों में निवेशकों की हिस्सेदारी और शेयरों का प्रदर्शन.

EPL Ltd में FII और DII की हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा

पैकेजिंग सेक्टर की कंपनी EPL Ltd में सितंबर तिमाही के दौरान विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. जून 2026 में कंपनी में FII की हिस्सेदारी 14.1 फीसदी थी, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 23.7 फीसदी हो गई. यानी विदेशी निवेशकों ने इस दौरान अपनी हिस्सेदारी में 9.6 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है.

निवेशकजून 2026सितंबर 2026
FII14.10%23.70%
DII13.80%23.9%
Source – Trendlyne

वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की हिस्सेदारी भी जून तिमाही के 13.8 फीसदी से बढ़कर सितंबर तिमाही में 23.9 फीसदी पहुंच गई. इसमें 10.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है.

EPL के शेयर की कैसी है चाल?

EPL में संस्थागत निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी के बावजूद शेयर का प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा है. कंपनी का शेयर फिलहाल 231 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, तीन महीने के दौरान शेयर करीब 5 फीसदी टूट चुका है.

अवधिरिटर्न
मौजूदा भाव231 रुपये
1 हफ्ते3%
3 महीने-5%
6 महीने7%
3 साल21%
Source – Groww

छह महीने में इस शेयर ने करीब 7 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में इसकी तेजी केवल 21 फीसदी रही है. ऐसे में संस्थागत निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी के बावजूद शेयर की कीमत में अभी तक उसी अनुपात में तेजी देखने को नहीं मिली है.

Filatex India में भी FII-DII की बढ़ी दिलचस्पी

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Filatex India Ltd में भी सितंबर तिमाही के दौरान विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून 2026 में कंपनी में FII की हिस्सेदारी 4 फीसदी थी, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 6.3 फीसदी हो गई है. यानी इसमें 2.3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है.

निवेशकजून 2026सितंबर 2026
FII4.00%6.30%
DII2.80%4.60%
Source – Trendlyne

इसी तरह DII की हिस्सेदारी भी जून तिमाही के 2.8 फीसदी से बढ़कर सितंबर 2026 में 4.6 फीसदी पहुंच गई है. इस तरह कंपनी में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है.

Filatex India के शेयर ने 6 महीने में दिया 161% रिटर्न

Filatex India के शेयर की चाल EPL के मुकाबले काफी दमदार रही है. कंपनी का शेयर फिलहाल 110.31 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 18 फीसदी की तेजी आई है, जबकि तीन महीने के दौरान शेयर ने करीब 34 फीसदी का रिटर्न दिया है.

अवधिरिटर्न
मौजूदा भाव110.31 रुपये
1 हफ्ते18.00%
3 महीने0.34
6 महीने161%
3 साल110%
Source – Groww

सबसे खास बात यह है कि पिछले छह महीनों में इस शेयर में करीब 161 फीसदी का उछाल आया है. वहीं, तीन साल के दौरान इसने निवेशकों को करीब 110 फीसदी का रिटर्न दिया है. ऐसे में सितंबर तिमाही में FII और DII की बढ़ती हिस्सेदारी के साथ शेयर में आई तेजी भी निवेशकों का ध्यान खींच रही है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में कमाई का मौका! GAIL, Tata Consumer और Cipla पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.