टायर बनाने वाली कंपनी का खुल रहा IPO, JK Tyres जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, GMP का क्या है संकेत, जानें पूरी डिटेल्स

टायर बनाने वाली कंपनी Matangi Rubber का IPO 1 दिसंबर को खुलने जा रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 125 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं. कंपनी की कस्टमर लिस्ट में JK Tyres जैसे बड़े नाम हैं. जानिए IPO की तारीख, प्राइस बैंड, GMP, जुटाई गई रकम का इस्तेमाल और कंपनी की वित्तीय सेहत.

Matangi Rubber IPO: टायर बनाने वाली कंपनी Matangi Rubber शेयर बाजार में उतरने की पूरी तैयारी कर चुकी है. कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 1 दिसंबर को खुलने जा रहा है. इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 125 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसमें फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. यानी IPO से जुटाई गई पूरी रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी. कंपनी के मौजूदा निवेशक 26.06 करोड़ रुपये के 15.15 लाख शेयर बेचने वाले हैं.

निवेशकों के लिए एक खास बात यह है कि कंपनी की कस्टमर लिस्ट में JK Tyres & Industries Limited जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं.

Matangi Rubber IPO डिटेल्स

विवरणजानकारी
IPO की तारीख1 से 3 दिसंबर, 2026
लिस्टिंग की तारीखमंगलवार, 8 दिसंबर, 2026
फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड163 से 172 रुपये
लॉट साइज87 शेयर
बिक्री का प्रकारफ्रेश कैपिटल और OFS
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE और NSE
Source – RHP

Matangi Rubber GMP

Matangi Rubber IPO का GMP 23 नवंबर को दोपहर 1:53 बजे तक शून्य रुपये दर्ज किया गया है. यानी ग्रे मार्केट में इस IPO को फिलहाल कोई प्रीमियम नहीं मिल रहा है. 172 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत भी 172 रुपये है. वहीं, एक लॉट पर अनुमानित मुनाफा शून्य रुपये है. हालांकि, IPO का GMP हाल ही में ट्रैक होना शुरू हुआ है, इसलिए अभी इसके ट्रेंड का आकलन करने के लिए पर्याप्त ऐतिहासिक डेटा उपलब्ध नहीं है.

Matangi Rubber: कहां यूज होंगे IPO के पैसे?

इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमालअनुमानित राशि (करोड़ रुपये)
कर्ज भुगतान45.00
मध्य प्रदेश के भिंड में रबर रीसाइक्लिंग उत्पादों की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए पूंजीगत खर्च19.06
मध्य प्रदेश के भिंड में सॉलिड टायर उत्पादन की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए पूंजीगत खर्च8.44
सामान्य कॉरपोरेट जरूरतेंबची हुई राशि
72.49
Source – RHP

Matangi Rubber: कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

डिटेल्स31 मार्च 202431 मार्च 2023
कुल संपत्ति120.1273.20
कुल आय91.2687.46
शुद्ध मुनाफा (PAT)4.812.74
EBITDA10.387.81
नेटवर्थ77.8394.32
रिजर्व और सरप्लस37.4824.77
कुल कर्ज61.8629.48
Source – RHP (आंकड़े करोड़ में)

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में ब्लडबाथ! सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, Nifty 25500 के नीचे, गिरावट की क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.