₹149 के शेयर पर ₹90000 का मुनाफा! Merritronix IPO का भाग रहा GMP, निवेश का अंतिम मौका आज
इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मेरिट्रोनिक्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिल रहा है. इश्यू के दूसरे दिन तक यह 68 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है. रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों की जोरदार भागीदारी ने आईपीओ को चर्चा में ला दिया है.

Merritronix SME IPO GMP : इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी Merritronix के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आईपीओ के दूसरे दिन तक यह इश्यू 68.52 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. कंपनी का 70.03 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 3 जून यानी आज तक खुला रहेगा और निवेशकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. साथ ही इस इश्यू के जीएमपी में उछाल है, जिससे निवेशकों के उत्साह को बल मिल रहा है.
IPO की पूरी जानकारी?
- Merritronix का IPO 1 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुला.
- इसमें 3 जून तक बोली लगाई जा सकती है. वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 मई को खुला था.
- कंपनी इस IPO के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
- यह एक SME IPO है. इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम 2,000 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा.
- ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए करीब 2.98 लाख रुपये का निवेश करना पड़ेगा.
GMP का क्या है हाल?
3 जून की सुबह 6:43 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में 60 फीसदी से अधिक की तेजी है. मौजूदा जीएमपी, 90 रुपये, के स्तर पर हर रिटेल निवेशकों को 90 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. बीते तीन तीन दिन से इसका जीएमपी 90 रुपये के स्थित है. 149 रुपये के अपर प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ से निवेशकों को 90 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है. हालांकि, जीएमपी में उतार-चढ़ाव संभव है.
निवेशकों ने दिखाई जोरदार दिलचस्पी
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन तक मेरिट्रोनिक्स आईपीओ 68.52 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.
| कैटेगरी | 1 जून (पहला दिन) | 2 जून (दूसरा दिन) |
|---|---|---|
| QIB (एंकर निवेशकों को छोड़कर) | 0.00 | 3.09 |
| NIIs | 21.63 | 107.11 |
| एनआईआई (₹10 लाख से अधिक) | 49.49 | 122.00 |
| एनआईआई (₹10 लाख से कम) | 18.05 | 77.33 |
| रिटेल निवेशक | 22.62 | 89.25 |
| कुल सब्सक्रिप्शन | 15.96 | 68.52 |
जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी. आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 19.91 करोड़ रुपये जुटाए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. इस रिपोर्ट में सिर्फ GMP की जानकारी दी गई है. जीएमपी निर्धारण में मनी9 का कोई योगदान या भागीदारी नहीं है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.