आज खुला यह IPO, एक लॉट पर हो सकता है ₹40000 तक का मुनाफा; निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी तेलंगाना की कंपनी Merritronix आज यानी 1 जून से अपना IPO लेकर आ रही है. पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने डिफेंस निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसका फायदा इस क्षेत्र की कंपनियों को मिल रहा है.
Merritronix IPO: भारत में IPO बाजार एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. जून महीने की शुरुआत एक ऐसे IPO से हो रही है, जिस पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है. इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस सेक्टर से जुड़ी तेलंगाना की कंपनी Merritronix आज यानी 1 जून से अपना IPO लेकर आ रही है. पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने डिफेंस निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसका फायदा इस क्षेत्र की कंपनियों को मिल रहा है.
ऐसे माहौल में Merritronix का IPO बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है, इसलिए निवेशकों को इसके भविष्य से काफी उम्मीदें हैं. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. अब निवेशकों की नजर IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP और संभावित लिस्टिंग गेन पर टिकी हुई है.
1 जून से खुला IPO
- Merritronix का IPO 1 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुल गया है.
- इसमें 3 जून तक बोली लगाई जा सकती है. वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 मई को खुला था.
- कंपनी इस IPO के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
- यह एक SME IPO है. इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम 2,000 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा.
- ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए करीब 2.98 लाख रुपये का निवेश करना पड़ेगा.

कब होगी लिस्टिंग
IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून तक फाइनल होने की संभावना है. इसके बाद कंपनी के शेयर 8 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं. डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं के बीच निवेशकों को इस IPO से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
GMP पर डाले नजर
Merritronix IPO में एक लॉट साइज 2,000 शेयरों का है. ऊपरी प्राइस बैंड 149 रुपये के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए निवेशक को करीब 2.98 लाख रुपये लगाने होंगे. लिस्टिंग पर होने वाला असली फायदा IPO के GMP और लिस्टिंग प्राइस पर निर्भर करेगा. उदाहरण के लिए, अगर शेयर 20 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर लिस्ट होती है, तो एक लॉट पर करीब 40,000 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है. वहीं यदि लिस्टिंग 30 रुपये प्रीमियम पर होती है, तो निवेशक का फायदा लगभग 60,000 रुपये तक पहुंच सकता है.

इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹38000 करोड़ वैल्यूएशन वाली Zepto को बड़ा झटका, IPO से पहले अनलिस्टेड शेयर 30% टूटे; ऐसा क्यों?
जून के पहले हफ्ते में IPO मार्केट में रहेगी हलचल! 6 नए इश्यू देंगे दस्तक, 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
दलाल स्ट्रीट पर एंट्री से पहले इस IPO की धूम… GMP से मिले मजबूत संकेत, 12% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीद
