MV Electrosystems IPO का GMP नजर आ रहा जोरदार, आज निवेश करने का आखिरी मौका
कंपनी मैनेजमेंट ने MV Electrosystems के शेयर 400 रुपये से 425 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर पेश किए हैं. कंपनी का लक्ष्य नए शेयर जारी करके 290 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसका मतलब है कि MV Electrosystems IPO का साइज 290 करोड़ रुपये है.

MV Electrosystems Ltd का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 30 जुलाई 2026 को भारतीय प्राइमरी मार्केट में निवेश के लिए ओपन हुआ था. BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित यह पब्लिक इश्यू 3 अगस्त 2026 को बंद हो जाएगा. इसलिए निवेशकों के पास बुक-बिल्डिंग इश्यू के लिए अप्लाई करने के लिए सिर्फ एक दिन बचा है. कंपनी मैनेजमेंट ने MV Electrosystems के शेयर 400 रुपये से 425 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर पेश किए हैं.
कंपनी का लक्ष्य नए शेयर जारी करके 290 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसका मतलब है कि MV Electrosystems IPO का साइज 290 करोड़ रुपये है. इस बीच, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है.
आज MV Electrosystems IPO का GMP
Investorgain के अनुसार, सोमवार 3 अगस्त को ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 112 रुपये के प्रीमियम पर नजर आए. इसका मतलब है कि आज MV Electrosystems IPO का GMP 112 रुपये है. 425 रुपये के अपर प्राइस बैंड के साथ, MV Electrosystems IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 537 रुपये (कैप प्राइस + आज का GMP) है. निवेशकों को प्रति शेयर लिस्टिंग गेन 26.35 फीसदी हो सकता है.
MV Electrosystems IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस
तीसरे दिन दोपहर 12:03 बजे तक, पब्लिक इश्यू 61.91 गुना बुक हो चुका था. रिटेल हिस्सा 109.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जबकि NII सेगमेंट 150.90 गुना भर चुका था. QIB हिस्सा 1.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
MV Electrosystems IPO की डिटेल्स
शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप देने की संभावित तारीख 4 अगस्त 2026 है. KFin Technologies Ltd को इस बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. इस पब्लिक इश्यू को BSE और NSE एक्सचेंजों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है. शेयर लिस्टिंग की सबसे संभावित तारीख 6 अगस्त 2026 है. Sundae Capital Advisors को MV Electrosystems IPO का लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.
कितने शेयरों का है लॉट साइज?
IPO में हिस्सा लेने के लिए रिटेल इन्वेस्टर्स को 34 शेयरों के एक लॉट साइज के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए 14,450 रुपये के इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी. छोटे नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (S-HNI) को 14 लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 2,02,300 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा. बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (B-HNI) कम से कम 70 लॉट के लिए बोली लगाकर IPO में हिस्सा ले सकते हैं. उन्हें 10,11,500 रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा.
क्या करती है MV Electrosystems?
MV Electrosystems रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट की डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. कंपनी रेलवे लोकोमोटिव और कोच में इस्तेमाल होने वाले जरूरी इलेक्ट्रिकल सिस्टम की सप्लाई करती है.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.