अगस्त में IPO की बरसात, 12 कंपनियां जुटाएंगी 25000 करोड़ रुपये, कहां मिलेगा निवेश का मौका?
अगस्त 2026 निवेशकों के लिए IPO के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. करीब 12 कंपनियां मिलकर 25000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की तैयारी में हैं. सबसे बडा इश्यू Zepto का हो सकता है, जबकि Truhome Finance, Shiprocket, Elevate Campuses और Milky Mist Dairy Food जैसी कंपनियां भी बाजार में उतरेंगी.
Highlights
- अगस्त में 12 कंपनियां IPO लाकर 25000 करोड रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में हैं.
- Zepto, Shiprocket, Truhome Finance और Milky Mist Dairy Food जैसे बड़े IPO निवेशकों के फोकस में रहेंगे.
- बेहतर बाजार माहौल और मजबूत निवेशक भरोसे के चलते प्राइमरी मार्केट में नई तेजी देखने को मिल रही है.
Upcoming IPO: अगर आप IPO में निवेश कर लिस्टिंग गेन या लंबी अवधि का रिटर्न कमाना चाहते हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए खास हो सकता है. अगले महीने 12 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. इन IPO के जरिए करीब 25000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें क्विक कॉमर्स, फिनटेक, डेयरी, लॉजिस्टिक्स, हाउसिंग फाइनेंस और इंजीनियरिंग जैसे कई सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.
अगस्त में आएंगे 12 से ज्यादा बड़े IPO
अगस्त में भारतीय प्राइमरी मार्केट काफी व्यस्त रहने वाला है. बाजार में 12 से अधिक कंपनियां अपने IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इन सभी इश्यू के जरिए कुल 25000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाने की उम्मीद है. बेहतर बाजार माहौल और निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी के चलते कंपनियां अब तेजी से कैपिटल जुटाने के लिए शेयर बाजार का रुख कर रही हैं.
Zepto रहेगा सबसे बड़ा आकर्षण
अगस्त के IPO में सबसे ज्यादा चर्चा क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto की रहेगी. कंपनी करीब 8010 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके अलावा Shiprocket, Truhome Finance और Elevate Campuses जैसे बड़े नाम भी बाजार में दस्तक देंगे. इन कंपनियों के IPO पर निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है.
इन कंपनियों के IPO भी हैं लाइन में
Zepto के अलावा Innovatiview India, Milky Mist Dairy Food, Dhoot Transmission, ARCIL, Ardee Industries, Gaja Alternative Asset Management, Rays of Belief, Hy Tech Engineers, Shankesh Jewellers और Learnfluence Education भी IPO लाने की तैयारी में हैं. अलग- अलग सेक्टर की कंपनियां आने से निवेशकों को कई विकल्प मिलेंगे.
इस साल पहले ही आ चुके हैं कई IPO
साल 2026 में अब तक 36 कंपनियां IPO ला चुकी हैं. इनमें जुलाई में ही 9 कंपनियों ने अपने पब्लिक इश्यू लॉन्च किए. इसके अलावा Manipal Health Enterprises, Juniper Green Energy और MV Electrosystems जैसे IPO भी निवेशकों के सामने आ रहे हैं. इससे साफ है कि प्राइमरी मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Silverstorm Parks IPO का अलॉटमेंट आज, शेयर मिला या नहीं? ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस
निवेशकों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
जानकारों का कहना है कि हर IPO में केवल लिस्टिंग गेन के लिए निवेश करना सही रणनीति नहीं है. निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन, ग्रोथ प्लान और जोखिम को समझना जरूरी है. मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में लंबी अवधि का निवेश बेहतर रिटर्न दे सकता है. वहीं बाजार की अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सोच समझकर फैसला लेना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें
Latest Stories
Silverstorm Parks IPO का अलॉटमेंट आज, शेयर मिला या नहीं? ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस
Manipal Health IPO: 14750 रुपये में मिलेंगे हॉस्पिटल चलाने वाली कंपनी के 25 शेयर, इस दिन ओपन होगा इश्यू, जानें- GMP
इस IPO पर टूट पड़े निवेशक, 2 घंटे में 2 गुना सब्सक्राइब; GMP दे रहा है 1 लाख रुपये से अधिक की कमाई के संकेत
