Silverstorm Parks IPO का अलॉटमेंट आज, शेयर मिला या नहीं? ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस
Silverstorm Parks & Resorts IPO का अलॉटमेंट आज 29 जुलाई को फाइनल होने की उम्मीद है. IPO को कुल 1.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि ग्रे मार्केट में GMP 0 रुपया पर बना हुआ है. सफल निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर 30 जुलाई को आएंगे और कंपनी की BSE SME पर लिस्टिंग 31 जुलाई को होगी.
Silverstorm Parks IPO Allotment Today: Silverstorm Parks & Resorts IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी के SME IPO का अलॉटमेंट आज यानी 29 जुलाई को फाइनल होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर आवंटित होंगे, उनके डिमैट खाते में 30 जुलाई को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे. वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. कंपनी के शेयरों की BSE SME प्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को लिस्टिंग प्रस्तावित है.
IPO को मिला कितना सब्सक्रिप्शन?
Silverstorm Parks & Resorts IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इश्यू कुल 1.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इनमें,
- रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.41 गुना भरा.
- गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 3.19 गुना सब्सक्राइब हुआ.
- योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 1.81 गुना भरा.
कंपनी को 42.35 लाख शेयरों के मुकाबले 80.74 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.
आज क्या है GMP?
ग्रे मार्केट में Silverstorm Parks & Resorts IPO की गतिविधि फिलहाल कमजोर बनी हुई है. आज यानी 29 जुलाई 12:29 तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 0 प्रति शेयर है. इस आधार पर कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 133 रुपये प्रति शेयर के आसपास मानी जा रही है, जो IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के बराबर है. यानी फिलहाल ग्रे मार्केट किसी लिस्टिंग गेन का संकेत नहीं दे रहा है.
BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
अगर आपने इस IPO में आवेदन किया है तो BSE की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के जरिए स्टेटस देख सकते हैं.
- BSE की IPO अलॉटमेंट स्टेटस वेबसाइट खोलें.
- ‘Equity’ विकल्प चुनें.
- Issue Name में Silverstorm Parks & Resorts चुनें.
- अपना PAN और Application Number दर्ज करें.
- Submit पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
MUFG Intime पर ऐसे देखें स्टेटस
निवेशक रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं.
- MUFG Intime की IPO वेबसाइट पर जाएं.
- Select Company में Silverstorm Parks & Resorts चुनें.
- Application Number, Beneficiary ID या PAN में से कोई एक विकल्प चुनें.
- संबंधित जानकारी दर्ज करें.
- कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
IPO की प्रमुख बातें
Silverstorm Parks & Resorts का ₹82.43 करोड़ का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी ने इसके तहत करीब 0.62 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं. इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है. IPO का प्राइस बैंड 123 रुपये से 133 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. एक लॉट में 1,000 शेयर हैं, जबकि रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना था. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 266,000 रुपये रहा.
जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार और कर्ज कम करने के लिए करेगी.
- 26.12 करोड़ रुपये से लखनऊ में Snow Park और Family Entertainment Centre बनाया जाएगा.
- 15.14 करोड़ रुपये का उपयोग केरल के अथिराप्पिल्ली स्थित मौजूदा थीम पार्क के विस्तार और अपग्रेडेशन में किया जाएगा.
- 24 करोड़ रुपये से कंपनी अपने कुछ कर्ज का पेमेंट या प्री-पेमेंट करेगी.
- बची हुई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
कंपनी क्या करती है?
अक्टूबर 1998 में स्थापित Silverstorm Parks & Resorts एक इंटीग्रेटेड मनोरंजन और पर्यटन कंपनी है. कंपनी थीम पार्क, वॉटर पार्क, स्नो पार्क और हॉस्पिटैलिटी सेवाओं का संचालन करती है. कंपनी का प्रमुख प्रोजेक्ट केरल के अथिराप्पिल्ली में स्थित Silver Storm Theme Park है, जो करीब 17.38 एकड़ में फैला है. यहां एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, केरल का पहला इंडोर स्नो पार्क, कई रेस्तरां और Silver Storm Resort मौजूद हैं.
इसके अलावा कंपनी झारखंड के जमशेदपुर में भी एक स्नो पार्क संचालित करती है और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नया Snow Park और Family Entertainment Centre विकसित कर रही है
इसे भी पढ़ें- अडानी पोर्ट्स का प्रॉफिट ₹3620 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 19 फीसदी का उछाल; लेकिन शेयर में इतनी गिरावट
Latest Stories
Manipal Health IPO: 14750 रुपये में मिलेंगे हॉस्पिटल चलाने वाली कंपनी के 25 शेयर, इस दिन ओपन होगा इश्यू, जानें- GMP
इस IPO पर टूट पड़े निवेशक, 2 घंटे में 2 गुना सब्सक्राइब; GMP दे रहा है 1 लाख रुपये से अधिक की कमाई के संकेत
जुलाई में IPO-QIP से कंपनियों ने जमकर जुटाया पैसा, उतार-चढ़ाव के बीच ₹52300 करोड़ बटोरे, 20 महीने के हाई पर आंकड़ा
