Jio IPO से पहले बड़ी खरीदारी का मौका ?
Reliance Industries का शेयर हाल ही में 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है, जिससे निवेशकों के बीच खरीदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि मॉर्गन स्टैनली ने शेयर पर सकारात्मक रुख रखते हुए 1,660 रुपये का लक्ष्य दिया है, लेकिन बाजार विशेषज्ञ प्रदीप पांडे का मानना है कि निवेशकों को अभी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. उनके अनुसार शेयर में 1,240-1,250 रुपये के स्तर तक गिरावट आने पर बेहतर खरीदारी का मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि केवल ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पर भरोसा करने के बजाय निवेशकों को प्राइस एक्शन और बाजार की मौजूदा परिस्थितियों पर भी नजर रखनी चाहिए.