SBI Funds Management IPO: लिस्टिंग गेन न बुक करने वाले निवेशकों के लिए क्या है सही स्ट्रैटेजी?
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ उम्मीद के मुताबिक लिस्टिंग गेन नहीं दे पाया, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है. शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 613 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कि अनुमानित ग्रे मार्केट प्रीमियम से कम था. लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली हावी रही और शेयर में गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह इश्यू प्राइस के करीब आ गया. हेमेंद्र सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है.
उनके अनुसार, जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिला है और वे शेयर नहीं बेच पाए, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. आस्था जैन का सुझाव है कि वे 3 से 6 महीने की अवधि के लिए शेयर को होल्ड करें. उनका मानना है कि इस अवधि में शेयर वापस तेजी पकड़ेगा और 650, 660, और अंततः 700 रुपये तक के स्तर दिखा सकता है.
More Videos
SBI Funds Management IPO लिस्टिंग ने बदल दी किस्मत, किसी को मिले ₹121Cr, किसी को ₹100 करोड़!
Caliber Mining IPO, SBI Funds Management या Alpine Texworld लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूलें या खरीदें?
SBI Funds Management Vs Caliber Mining: GMP पर दोनों IPO में कितना लिस्टिंग गेन मिलेगा?
