विशाल मेगा मार्ट IPO के प्राइस बैंड का ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा एक शेयर, GMP ने पकड़ी रफ्तार
8,000 करोड़ रुपये का IPO बुधवार, 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार 13 दिसंबर को बंद होगा. विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा.

Vishal Mega Mart IPO: देश भर में सुपरमार्केट स्टोर चालाने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IOP) लेकर आ रही है. कंपनी ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है. विशाल मेगा मार्ट के इश्यू के लिए प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 8,000 करोड़ रुपये का IPO बुधवार, 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार 13 दिसंबर को बंद होगा. विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. मतलब की कंपनी को इस इश्यू से मिलने वाले फंड से किसी भी तरह की कमाई नहीं होगी.
लॉट साइज और रिजर्व कोटा
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का लॉट साइज 190 शेयरों का है. एक लॉट के लिए आपको 14,820 रुपये का निवेश करना होगा. सब्सक्रिप्शन के लिए रखे जाने वाले लगभग 102.5 करोड़ शेयरों में से 50 फीसदी शेयर इंस्टीट्यूशनल क्वालिफाइड बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होंगे. जबकि 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल के लिए रखे गए हैं. बाकी 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व होंगे.
सबसे बड़े आईपीओ में से एक
समयत सर्विसेज LLP पूरे IPO में शेयर बेचने वाला एकमात्र प्रमोटर है. अपने साइज के आधार पर, विशाल मेगा मार्ट इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा. हुंडई मोटर्स इंडिया 27,000 करोड़ रुपये, स्विगी 11,000 करोड़ रुपये से अधिक और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 10,000 करोड़ रुपये के साइज के आईपीओ मार्केट में आ चुका है.
Vishal Mega Mart IPO GMP
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. शुक्रवार, 6 दिसंबर को विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का GMP 13 रुपये पर नजर आ रहा है.
कंपनी ने गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के जरिए जुलाई में अपना ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल किया था. विशाल मेगा मार्ट भारत में मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास वाले ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है.
Disclaimer: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है। मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है। मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें। निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।